{"_id":"132-53140","slug":"Shimla-53140-132","type":"story","status":"publish","title_hn":"आनलाइन टेंडर में भी गड़बड़ी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आनलाइन टेंडर में भी गड़बड़ी
Shimla
Updated Mon, 02 Jun 2014 05:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिमला। हिमाचल प्रदेश लोक निर्माण विभाग में आनलाइन टेंडर में भी खेल किया जा रहा था। बिना मूल दस्तावेज के ही टेंडर प्रक्रिया पूरी कर ली जा रही थी। महकमे के प्रमुख अभियंता नरेश शर्मा ने इस अनियमितता को पकड़ा है। इस मामले में उनकी ओर से प्रदेश के अधिशासी अभियंता से लेकर मुख्य अभियंताओं तक को सख्त चेतावनी दी गई है।
व्यवस्था को पारदर्शी बनाने के लिए आनलाइन टेंडर की प्रक्रिया शुरू की गई थी, जिससे किसी को भी अंगुली उठाने का मौका न मिले। लेकिन, कुछ अफसरों और ठेकेदारों ने इसका भी तोड़ निकाल लिया था। ठेकेदारों की ओर से टेंडर खुलने के दो दिन के भीतर मूल दस्तावेज लोक निर्माण विभाग की वेबसाइट पर अपलोड नहीं किए जा रहे थे। कुछ डिवीजनों में बिना मूल दस्तावेज के टेंडर प्रक्रिया पूरी कर ली जा रही थी। महकमे के प्रमुख अभियंता के संज्ञान में यह मामला पिछले सप्ताह ही आया। इसके बाद उन्होंने प्रदेश भर के अधिशासी से लेकर मुख्य अभियंताओं को चेतावनी जारी की गई है कि अगर भविष्य में किसी भी डिवीजन में ऐसा हुआ तो सीधे तौर पर संबंधित अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।