{"_id":"132-53044","slug":"Shimla-53044-132","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेमिका कोर्ट पहुंची तो शादी को राजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रेमिका कोर्ट पहुंची तो शादी को राजी
Shimla
Updated Thu, 29 May 2014 05:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिमला। मूल रूप से उत्तर प्रदेश के रहने वाले युवक और शिमला की एक युवती के बीच चार साल से अफे यर चल रहा था। लड़का नौकरी करने के लिए मुंबई चला गया और प्रेमिका से शादी करने से इनकार कर दिया। इस कारण करीब ढाई साल से दोनों के बीच अनबन चल रही थी। युवती ने प्रेमी के खिलाफ महिला आयोग में शिकायत की। बुधवार को यह मामला महिला आयोग की कोर्ट में सुनवाई के लिए पहुंचा। आयोग की अध्यक्ष जैनब चंदेल, सदस्य सचिव रघुवीर एस वर्मा और सदस्य प्रोमिला की कोर्ट ने इस मामले को गंभीरता से सुना और लड़के के परिवार वालों को जून महीने में शादी की तारीख तय कर आयोग को सूचित करने को कहा। आयोग ने इस मामले को सुलझाते हुए लड़के के परिजनों को शादी के लिए लिए राजी करवा दिया। कोर्ट में लड़के के माता-पिता भी मौजूद थे। राज्य महिला आयोग की कोर्ट में बुधवार को सुनवाई के लिए 23 मामले लगे थे। पहले दिन की कोर्ट में शिमला के अलावा सोलन और बिलासपुर के मामलों की सुनवाई की गई। महिला आयोग की अध्यक्ष जैनब चंदेल ने बताया कि पहले दिन की कोर्ट में 23 में से 11 मामलों में ही दोनों पक्ष मौजूद रहे। जबकि 12 मामलों में कोई भी पक्ष मौजूद नहीं रहा। महिला आयोग ने अनुपस्थित रहे मामलों में फिर से नोटिस जारी करने के निर्देश भी जारी किए गए।
विज्ञापन