फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   गृह विभाग ने धूमल की ओर मोड़ी दूसरी एफआईआर

गृह विभाग ने धूमल की ओर मोड़ी दूसरी एफआईआर

Tue, 13 May 2014 05:32 AM IST
Shimla
Shimla Updated Tue, 13 May 2014 05:32 AM IST
विज्ञापन
शिमला। एचपीसीए पर दर्ज दूसरी एफआईआर में भी विजिलेंस ब्यूरो पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल को आरोपी बना रहा है। गृह विभाग ने विजिलेंस की ड्राफ्ट चार्जशीट को इस हिदायत के साथ लौटा दिया है कि जल्द जांच पूरी कर इसमें धूमल को भी आरोपी बनाया जाए। विजिलेंस ने धूमल को एक प्रश्नावली भी भेज दी है।
विज्ञापन

इसके लिए कांगड़ा के पूर्व डीसी रहे आईएएस अधिकारी केके पंत के बयानों को आधार बनाया जा रहा है। पूछताछ में पंत ने कहा था कि तत्कालीन मुख्यमंत्री के निर्देश पर ही उन्होंने भवन गिराने को लेकर बैठक की थी। पहली एफआईआर में पहले ही धूमल पर केस बनाया जा चुका है। विजिलेंस ने धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम के साथ लगती शिक्षा विभाग की 720 वर्ग मीटर भूमि पर कब्जे और इस पर बने स्टाफ क्वार्टरों को गिराने के केस में एचपीसीए पर दूसरी एफआईआर दर्ज की थी। इसकी ड्राफ्ट चार्जशीट विजिलेंस ने अभियोजन मंजूरी के लिए गृह विभाग को भेजी थी।
विज्ञापन

अब ताजा हिदायत मिलने के बाद विजिलेंस ने तर्क दिया है कि चूंकि इस केस में पूर्व मुख्यमंत्री से पहले पूछताछ नहीं हुई है, इसलिए ये प्रक्रिया बाद में पूरी की जाएगी। इससे पहले गृह विभाग पांच अफसरों के खिलाफ अभियोजन मंजूरी दे दी। इन अफसरों में आईएएस अधिकारी केके पंत, धर्मशाला कालेज के पूर्व प्रिंसिपल ललित मोहन शर्मा और नरेंद्र अवस्थी, पीडब्ल्यूडी के रिटायर एक्सिइन देवीचंद चौहान, एसडीओ महेंद्र कटोच शामिल हैं। एचपीसीए की ओर से इसमें प्रवक्ता संजय शर्मा, अतर सिंह नेगी और गौत्तम ठाकुर के नाम हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवार को कार्यवाहक मुख्य सचिव पी. मित्रा एवं अन्य अफसरों के साथ एडीजीपी विजिलेंस पृथ्वीराज की अहम बैठक हुई। इसके बाद अब सरकार पांच अफसरों के खिलाफ अभियोजन मंजूरी जल्द दे सकती है। इसके बाद धर्मशाला कोर्ट में इस केस का चालान पेश होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed