{"_id":"132-52137","slug":"Shimla-52137-132","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज पत्नी, कल बच्चे निकल आएंगे मोदी के: जस्सी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज पत्नी, कल बच्चे निकल आएंगे मोदी के: जस्सी
Shimla
Updated Sun, 04 May 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिमला। बठिंडा से आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी जसराज सिंह जस्सी ने शिमला में कहा कि आज मोदी की पत्नी सामने आई है, कल को बच्चे भी सामने आ सकते हैं। मोदी के 36 इंच सीना होने की बात पर जस्सी ने पंजाबी में कहा कि हम कुश्ती व ‘दंगा’ करने नहीं आए हैं। वहीं, मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह से पूछा कि वे ये बताएं कि स्कूटर पर जो सेब परवाणू से दिल्ली भेजे गए वे कौन से सुनहरी सेब हैं जो स्कूटर से भेजे जाते हैं।
जस्सी ने अपने समर्थकों के साथ झाडू लेकर माल रोड पर जुलूस निकाला। उन्होंने मीडिया से कहा कि हिमाचल की आबोहवा अभी तक साफ है, लोग ईमानदार हैं, लेकिन राजनीति दूषित हो चुकी है। यहां की जनता भी परिवारवाद और भ्रष्टाचार से मुक्ति चाहती है। उन्होंने बताया कि वे शिमला और मंडी के आप उम्मीदवारों सुभाष चंद और जयचंद के लिए वोट मांगने आए हैं। जस्सी ने बताया कि पंजाब में प्रकाश सिंह बादल की सरकार हो या हिमाचल में वीरभद्र सिंह की, जनता परिवारवाद और भ्रष्टाचार से मुक्ति चाहती है। उन्होंने कहा कि इसमें कोई शक नहीं है कि रूलिंग पार्टी का अधिकारियों और मतदाताओं पर प्रभाव रहता है। सरकारें इसका जमकर फायदा उठाती है, पंजाब में भी ऐसा ही हुआ है। हिमाचल में भी सरकार अपने प्रभाव का इस्तेमाल कर सकती है। ऐसे में मतदाताओं को चाहिए कि वे अपने ईमान को जिंदा रखते हुए वोट करें। इससे पूर्व वे परवाणू और सोलन के बाद शिमला पहुंचे और मतदाताओं से आप के उम्मीदवारों के पक्ष में वोट डालने की अपील की। वे मंडी के उम्मीदवार जयचंद के लिए वोट मांगने छोटी काशी रवाना हुए।