{"_id":"132-51142","slug":"Shimla-51142-132","type":"story","status":"publish","title_hn":"पानी के कम प्रेशर से भी बढ़ी परेशानी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पानी के कम प्रेशर से भी बढ़ी परेशानी
Shimla
Updated Tue, 08 Apr 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिमला। राजधानी में लोग हर दिन पानी के असमान वितरण की समस्या और कम प्रेशर की समस्या से जूझ रहे हैं। कहीं पर पानी का इतना प्रेशर है कि पानी की टंकियां ओवर फ्लो हो जाती हैं तो कहीं मुश्किल से तीन बाल्टियां भी नसीब नहीं हो पातीं।
गरमी के मौसम का आगाज हो चुका है। ऐसे में लोगों की पानी की खपत भी पहले से अधिक बढ़ गई है। जहां आधे घंटे की सप्लाई से पहले लोगों का काम चल पड़ता था, वहीं अब यह आधा घंटा कम पड़ रहा है। धरातल मंजिल के मकानों में रहने वाले लोगों को तो पर्याप्त पानी मिल रहा है लेकिन दूसरी और तीसरी मंजिल में रहने वाले लोगों की परेशानी बढ़ गई है। शहर के कनलोग, संजौली, इंजनघर, विकासनगर, न्यू शिमला, कांगनाधार, लोअर खलीनी, बीसीएस, हिमलैंड, भराड़ी, छोटा शिमला और जाखू क्षेत्र में लोग पानी के कम प्रेशर की समस्या से इन दिनों जूझ रहे हैं। लोगों का कहना है कि पानी की सप्लाई का प्रेशर कम होने के चलते कई क्षेत्रों में पर्याप्त सप्लाई नहीं मिल पा रही है। छत पर लगी टंकियाें तक पानी पहुंचना तो दूर घरों में लगे डायरेक्ट कनेक्शन में भी प्रेशर बहुत कम है। दूसरी और तीसरी मंजिल में रहने वाले लोग भी धरातल मंजिल के घरों से पानी भरने को मजबूर हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि जिस समय तक प्रेशर दुरुस्त होता है, तब तक सप्लाई चली जाती है। जिस कारण कई लोग पर्याप्त सप्लाई से महरूम ही रह जाते हैं।