फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   चूड़ियां और डोरी बांधकर मांगी मन्नत

चूड़ियां और डोरी बांधकर मांगी मन्नत

Wed, 02 Apr 2014 05:30 AM IST
Shimla
Shimla Updated Wed, 02 Apr 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
शिमला। चैत्र नवरात्र के दूसरे दिन मंगलवार को राजधानी के मंदिरों में श्रद्धालुओं की जमकर भीड़ उमड़ी। सुबह सात बजे से देर शाम तक मंदिरों में दर्शन के लिए भक्तों की कतारें लगी रहीं। भक्त हाथों में मां की भेंट और मुख से जयकारे लगाते हुए अपनी बारी का इंतजार करते रहे। किसी ने चूड़ियां तो किसी ने डोरी बांधकर मन्नत मांगी। भक्तों को किसी तरह की समस्या न झेलनी पड़े, इसके लिए खास बंदोबस्त भी किए गए। लोगों की आवाजाही के लिए रस्सियां लगाकर रास्ता बनाया गया। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए सुरक्षा कर्मी भी तैनात रहे।
विज्ञापन

भक्तोें ने दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल के बाहर और दौलत सिंह पार्क के सामने प्रसाद बांटा। इस मौके पर प्रदेश आउटडोर फोटोग्राफर एसोसिएशन के अध्यक्ष हरी सिंह ने बताया कि पिछले पांच सालों से नवरात्र के अवसर पर एसोसिएशन पार्क के सामने एक दिन भंडारा आयोजित करता है। इससे लोगों में भाईचारे की भावना का विकास होता है।
विज्ञापन

महाकाली मंदिर तारादेवी में विशेेष पूजा का आयोजन कि या गया। मंदिर के पंडित सुधांशु शेखर ने बताया कि पूरे नौ दिन मंदिर में काली माता के विशेष पूजा होगी। यह मंदिर तारादेवी गोयल मोटर के समीप है। यहां आठ अप्रैल को हवन और भंडारा लगाया जाएगा। कालीबाड़ी मंदिर में मानव कल्याण के लिए सुबह से लेकर सूर्यास्त तक सर्व मंगल कामना के साथ जप और पाठ किए गए ।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, कामना देवी मंदिर बालूगंज में नवरात्र के दूसरे दिन श्रद्धालुओं की खासी भीड़ उमड़ी। मां कामना देवी आसपास के गांवों के लोगों की कुलदेवी हैं। मान्यता है कि इस धार्मिक स्थल में श्रद्धालु जो भी कामना करते हैं, वह जरूर पूरी होती है। श्रद्धालु मंदिर के द्वार पर कैथ के पेड़ के मूड में रूमाल, चूड़ियां, डोरी बांधकर मन्नत मांगते हैं। मंदिर के पुजारी विनोद लखनपाल ने बताया कि पहले इस मंदिर के पुजारी उनके पिता स्वर्गीय पंडित सत्य प्रकाश थे। इस समय उनकी पांचवीं पीढ़ी मंदिर का संचालन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed