फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   टारिंग नहीं अब पैच वर्क से चलेगा काम

टारिंग नहीं अब पैच वर्क से चलेगा काम

Fri, 03 May 2013 05:30 AM IST
Shimla
Shimla Updated Fri, 03 May 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
शिमला। राजधानी की सड़कों की टारिंग होने की संभावना अब कम ही नजर आ रही है। ठेकेदारों के टेंडर प्रक्रिया के बहिष्कार करने पर एमसी ने रणनीति बदल ली है। नगर निगम अब स्वयं सड़कों की मरम्मत करेगा। निगम में स्टाफ की कमी है, ऐसे में अब सिर्फ पैच वर्क ही हो सकेगा। शुक्रवार को इस बाबत महापौर की अध्यक्षता में होने वाली निगम अधिकारियों की बैठक में अंतिम फैसला लिया जाएगा।
विज्ञापन

नगर निगम ने अप्रैल में तीन दफा शहर की सड़कों की टारिंग के लिए टेंडर आमंत्रित किए। लेकिन पहली और तीसरी टेंडर प्रक्रिया में किसी भी ठेकेदार ने आवेदन नहीं किया। मात्र दो ठेकेदारों ने दूसरी बार हुई टेंडर प्रक्रिया में हिस्सा लिया। इसके चलते करीब पचास सड़कों की मरम्मत का काम अधर में लटक गया है। कोई भी ठेकेदार सड़कों की टारिंग करने को तैयार नहीं है। लोक निर्माण विभाग से भी सहयोग लेने की बात कुछ अफसरों ने की है लेकिन, कार्ट रोड की सड़क की टारिंग करने में नाकाम साबित हो रहे लोनिवि के बस में भी कुछ नहीं है। ऐसे में नगर निगम ने अब स्वयं सड़कों की मरम्मत करने का फैसला लिया है। शुक्रवार को इस संदर्भ में बैठक भी बुलाई गई है। बैठक के माध्यम से महापौर और अधिकारी आगामी रणनीति पर फैसला लेंगे। सूत्रों के अनुसार अब शहर की सड़कों की टारिंग के बजाए नगर निगम स्वयं सिर्फ पैच वर्क करेगा। निगम में स्टाफ की कमी के चलते पैच वर्क को ही अधिमान दिया जाएगा। महापौर संजय चौहान ने कहा कि एमसी स्वयं सड़कों को दुरुस्त करेगा। पैच वर्क के साथ-साथ जहां आवश्यकता होगी वहां टारिंग की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed