फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   स्वचालित सीढ़ियों के साथ पार्किंग भी मिलेगी

स्वचालित सीढ़ियों के साथ पार्किंग भी मिलेगी

Wed, 27 Feb 2013 05:31 AM IST
Shimla
Shimla Updated Wed, 27 Feb 2013 05:31 AM IST
विज्ञापन
शिमला। राजधानी में स्वचालित सीढ़ियों की सुविधा के साथ पार्किंग मुहैया कराने की योजना पर काम शुरू हो गया है। तीन जगह बहुमंजिला पार्किंगों का निर्माण होना है। यहां करीब पंद्रह सौ गाड़ियों को खड़ा करने की जगह मिलेगी। विभिन्न वार्डों में आधा दर्जन छोटी-छोटी पार्किंगों का निर्माण भी जारी है। लिफ्ट, छोटा शिमला और संजौली में बहुमंजिला पार्किंगों का निर्माण किया जा रहा है। बीओटी आधार पर इनका निर्माण हो रहा है।
विज्ञापन

संजौली में आठ मंजिला पार्किंग बनाई जा रही है। इसमें एक समय में साढ़े चार सौ वाहन पार्क हो सकेंगे। इसी पार्किंग स्थल में ढाई हजार वर्ग मीटर क्षेत्र व्यावसायिक गतिविधियों के लिए उपलब्ध होगा। संजौली में बनने वाले पार्किंग स्थल पर बीस करोड़ रुपये खर्च आने का अनुमान है। इससे नगर निगम को हर साल 95 लाख की आय होगी। लिफ्ट के साथ बनने वाले पार्किंग स्थल में एक समय में साढ़े सात सौ वाहन खड़े हो सकेंगे। इसके अतिरिक्त चालीस हजार वर्ग फुट क्षेत्र व्यावसायिक गतिविधियों के लिए उपलब्ध होगा। इस प्रोजेक्ट पर तीस करोड़ खर्च होंगे। छोटा शिमला में तीन सौ वाहन खड़े करने की क्षमता वाले पार्किंग स्थल का निर्माण किया जा रहा है। इससे नगर निगम को हर साल छत्तीस लाख की आय होगी। एक साल के भीतर इन तीनों पार्किंग स्थलों का निर्माण पूरा किया जाना है।
विज्ञापन

------
गंज बाजार में खड़ी हो सकेंगी 120 गाड़ियां
नगर निगम गंज बाजार में पार्किंग का निर्माण करेगा। यहां दो पार्किंगों का निर्माण किया जाएगा। दोनों पार्किंगों में 60-60 गाड़ियों को खड़ा करने की सुविधा मिलेगी। इसके अलावा टुटीकंडी को 103 टनल से जाने वाले मार्ग पर बीस गाड़ियों तथा कनलोग में पंद्रह गाड़ियों को खड़ा करने लिए पार्किंग बनाने की योजना है।
विज्ञापन
विज्ञापन



महापौर संजय चौहान का कहना है कि तीन बहुमंजिला पार्किंगों का निर्माण पूरा होने से करीब पंद्रह सौ वाहनों को खड़े करने की सुविधा होगी। इन पार्किंगों का निर्माण पूरा होने के बाद और बहुमंजिला पार्किंगों का निर्माण करने की संभावनाएं भी तलाशी जाएंगी। वार्ड स्तर पर जहां-जहां स्थान उपलब्ध हो रहा है, पंद्रह से बीस गाड़ियों के लिए नगर निगम पार्किंगों का निर्माण कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed