{"_id":"132-35558","slug":"Shimla-35558-132","type":"story","status":"publish","title_hn":"लाख रुपये से ज्यादा की चेन पचास हजार में बेच दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लाख रुपये से ज्यादा की चेन पचास हजार में बेच दी
Shimla
Updated Fri, 22 Feb 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिमला। युवक के गले से चुराई गई सोने की चेन का मामला पुलिस ने सुलझा लिया है। चेन भी रिकवर हो गई है और रुपये भी। आरोपियों ने लोअर बाजार में एक ज्वेलर को आधी कीमत पर चेन बेच दी थी। दोनों ने आपस में पच्चीस-पच्चीस हजार रुपये बांट लिए। सोने की चेन का कुल भार 34.30 मिलीग्राम है। इसकी असल कीमत एक लाख नौ हजार पचास रुपये है। शातिर महिलाओं की निशानदेही पर ज्वेलर से चेन बरामद कर ली है और रुपया भी रिकवर कर लिया गया है। ज्वेलर के खिलाफ पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। तर्क दिया जा रहा है कि ज्वेलर ने पुलिस तफ्तीश में पूर्ण सहयोग दिया है।
आरोपी महिलाएं रीना और सुनीता रिश्तेदार हैं। मूल रूप से मंडी के जंजैहली की रहने वाली हैं। इनमें से एक का पति चालक और दूसरे का परिचालक है। रीना ढली और सुनीता कसुम्पटी की रहने वाली हैं। पीड़ित युवक रविंद्र सिंह पेशे से फार्मासिस्ट है। डीएसपी सिटी पंकज शर्मा ने बताया कि चोरी की चेन लोअर बाजार के एक ज्वेलर से बरामद कर ली गई है। आरोपी महिलाओं से पूछताछ चल रही है।