फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   समस्याओं पर सीएस से मिले मेयर, डिप्टी मेयर

समस्याओं पर सीएस से मिले मेयर, डिप्टी मेयर

Sun, 25 Nov 2012 12:00 PM IST
Shimla
Shimla Updated Sun, 25 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
शिमला। राज्य सचिवालय में शनिवार को नगर निगम की समस्याओं पर चर्चा हुई। मुख्य सचिव सुदृप्तो राय से मिलने गए मेयर संजय चौहान और डिप्टी मेयर टिकेंद्र पंवर ने नगर निगम के हक जारी करने की मांग की। मेयर, डिप्टी मेयर ने मुख्य सचिव से एमसी को मर्ज एरिया और कैपिटल ग्रांट जारी करने के अलावा सरकार के अधीन रखे गए शहर के जंगलों को लौटने की मांग की। इसके अलावा नगर निगम के रिक्त चल रहे कर्मचारियों के पदों और एचआरटीसी द्वारा चलाई जा रही टैक्सियों की जगह एमसी को टैक्सियां चलाने को परमिशन देने की मांग की।
विज्ञापन

मेयर संजय चौहान ने बताया कि मुख्य सचिव को बताया कि शहर में कुछ वार्ड मर्ज किए गए हैं। इनका विकास करने के लिए सरकार द्वारा ग्रांट दी जाती रही है। लेकिन उसे अब बंद कर दिया गया है। यह ग्रांट बंद होने से मर्ज एरिया में विकास प्रभावित हुआ है। यह ग्रांट जल्द से जल्द जारी होनी चाहिए। सरकार को कैपिटल ग्रांट भी दी जानी चाहिए। मेयर ने कहा कि शिमला के जंगलों को निगम के अधीन किया जाना चाहिए ताकि जंगलों से भी निगम की आय में इजाफा हो जाए। मेयर ने कहा कि निगम केवल जंगलों की रखवाली करने के लिए नहीं है। इसके अलावा शहर की सड़कों में टैक्सियां चलाने के लिए नगर निगम को अनुमति दी जाए। उक्त टैक्सियों के माध्यम से निगम के पच्चीस वार्डों के लोगों को एक तो सुविधा मिलेगी दूसरा निगम की आय में भी बढ़ोतरी होगी। इसके अलावा शहर में निगम की सड़कों में गाड़ियों को चलाने के लिए परमिट जारी करने की भी निगम का अनुमति देने की मांग की गई।
विज्ञापन

मेयर और डिप्टी मेयर ने नगर निगम में चल रही स्टाफ की कमी के चलते शहर के लोगों को पेश आ रही दिक्कतों से भी मुख्य सचिव को अवगत कराया। कहा निगम में स्टाफ की भर्ती करने की परमिशन नगर निगम को दी जाए। इसके अलावा निगम कर्मियों को पेश आ रही समस्याओं को भी उठाया। उधर, मुख्य सचिव सुदृप्तो राय ने मेयर और डिप्टी मेयर को आश्वस्त किया है कि सभी समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर हल किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed