{"_id":"132-32346","slug":"Shimla-32346-132","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहरी कांग्रेस को मंजूर नहीं वीरभद्र का फैसला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहरी कांग्रेस को मंजूर नहीं वीरभद्र का फैसला
Shimla
Updated Wed, 21 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
शिमला। ब्लाक कांग्रेस कमेटी शिमला शहरी इकाई ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष वीरभद्र सिंह के फैसले को नकार दिया है। शहरी कमेटी महासचिव व निगम पार्षद के निष्कासन के खिलाफ ब्लाक कांग्रेस लामबंद हो गई है। ब्लाक कांग्रेस पदाधिकारी मामले को पार्टी हाईकमान के सामने उठाने की तैयारी में हैं।
प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा ब्लाक कांग्रेस महासचिव संजीव कुठियाला व उनकी पत्नी पार्षद सुषमा कुठियाला के निष्कासन के मामले में ब्लाक कांग्रेस खिलाफत पर उतर आई है। ब्लाक अध्यक्ष प्रदीप भुज्जा का कहना है कि कुछ पार्टी कार्यकर्ताओं ने बदले की भावना से काम करते हुए निष्कासन करवाया है। नगर निगम चुनाव में पार्टी के विरोध में काम करने वालों की पार्टी में वापसी करवा दी गई जबकि पार्टी के निष्ठावान कार्यकर्ताओं को निष्कासित किया जा रहा है। ब्लाक कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों ने पार्टी प्रदेशाध्यक्ष के निर्देशों को पार्टी संविधान के खिलाफ करार दिया है। साथ ही मामले को पार्टी हाईकमान के सामने उठाने की बात कही है।
-----------
इन लोगों ने जताया विरोध
पूर्व विधायक हरभजन सिंह भज्जी, आदर्श कुमार सूद, जिला कांग्रेस शिमला शहरी इकाई अध्यक्ष प्रदीप भुज्जा, महासचिव राकेश कालिया, जोगेंद्र कंवर, वेद प्रकाश ठाकुर, धर्मेंद्र शर्मा, मलकीत सिंह, जितेंद्र चौधरी, अश्वनी शर्मा, उपाध्यक्ष अनिल बख्शी, राकेश पुरी, रिचा शर्मा, अश्वनी सूद, विपिन वैद्य, अनीता शर्मा, सचिव धीरेंद्र गुप्ता, विनोद शर्मा, रंजन भारद्वाज, अशोक सोहल, राजेश शर्मा, राजेंद्र वर्मा, संजय खन्ना, राजेश कुमार सेक्टू, भूपेंद्र सिंह, राजकुमार शर्मा, एग्जीक्यूटिव मेंबर अब्दुल रहीम, अशोक सूद, कंवलजीत सिंह, ओम प्रकाश पप्पू, संगीता शर्मा, कुमुद भागड़ा, प्रभा बग्गा, पार्षद शशि शेखर चिन्नू।