फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Shakti ›   World No 1 Junior Badminton Player Tanvi Sharma And Mother Meena Sharma Inspiring Story

Inspiring Story: मां बनीं कोच तो बेटी बनी चैंपियन, तन्वी शर्मा की उड़ान और मां मीना का संकल्प

Tue, 22 Jul 2025 05:12 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवानी अवस्थी Updated Tue, 22 Jul 2025 05:12 PM IST
सार

Badminton Player Tanvi Sharma Inspiring Story:  16 साल की उम्र में एशियन चैंपियनशिप गोल्ड मेडल जीतने वाली तन्वी, आज दुनिया की नंबर-1 जूनियर बैडमिंटन शटलर हैं। लेकिन इस सफलता की असल जड़ें वहां हैं, जहां एक माँ ने अपने सपनों से पहले बेटियों के सपनों को रखा।

विज्ञापन
World No 1 Junior Badminton Player Tanvi Sharma And Mother Meena Sharma Inspiring Story
तन्वी शर्मा - फोटो : Instagram/tanvisharma

विस्तार

Badminton Player Tanvi Sharma Inspiring Story: जब एक माँ ठान लेती है, तो बेटियां इतिहास रच देती हैं।, ये कहावत एक मां बेटी की जोड़ी पर एकदम सटीक बैठती है। इस पंक्ति को सच कर दिखाया है तन्वी शर्मा और उनकी माँ मीना शर्मा ने। यह सिर्फ एक खिलाड़ी की सफलता की कहानी नहीं, बल्कि महिला सशक्तिकरण, मातृत्व और जुनून की मिसाल है। 16 साल की उम्र में एशियन चैंपियनशिप गोल्ड मेडल जीतने वाली तन्वी, आज दुनिया की नंबर-1 जूनियर बैडमिंटन शटलर हैं। लेकिन इस सफलता की असल जड़ें वहां हैं, जहां एक माँ ने अपने सपनों से पहले बेटियों के सपनों को रखा।
विज्ञापन


कौन हैं तन्वी शर्मा ?

16 साल की तन्वी शर्मा पंजाब के होशियारपुर की रहने वाली हैं। तन्वी विश्व बैमिंटन रैंकिंग में शीर्ष 50 में शामिल हैं, वहीं वह जूनियर वर्ल्ड नंबर 1 बैडमिंटर खिलाड़ी हैं। तन्वी के पिता का नाम विकास शर्मा है जो कि होशियारपुर में एडीसी कार्यालय में अधीक्षक के पद पर कार्यरत हैं। वहीं उनकी मां मीना शर्मा तन्वी की कोच भी हैं। 
विज्ञापन


माँ ने बैडमिंटन सीखा ताकि बेटियों को सिखा सकें

हालांकि मीना शर्मा ने खुद बैडमिंटन खेला भी नहीं था। लेकिन जब उन्होंने देखा कि उनकी बेटी खेल में रुचि ले रही है तो उन्होंने कोच बनने की ट्रेनिंग ली। उन्होंने उम्र, हालात और सीमाओं को पीछे छोड़ते हुए खुद को बदला ताकि बेटियों को बेहतर भविष्य दे सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

आज उनकी बेटियां खासकर तन्वी, विश्वस्तर पर भारत का नाम रोशन कर रही हैं।

तन्वी की मां मीना ने उनके खेल को आकार देने और उसकी प्रतिभा को निखारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। परिणाम स्वरूप तन्वी ने कई ऐतिहासिक उपलब्धियां अपने नाम की। 

तन्वी ने इतिहास रचा

साल 2025 में हुए US Open Super 300 में तन्वी ने फाइनल तक का सफर तय किया और BWF World Tour Final में पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला खिलाड़ी बनीं। उन्होंने यूक्रेन की टॉप खिलाड़ी पोलिना बुह्रोवा को सीधे सेट में हराकर पूरी दुनिया को दिखा दिया कि भारतीय बेटियां किसी से कम नहीं।


मां बनीं रोल माॅडल

मीना ने साबित किया कि माँ सिर्फ जन्म नहीं देती, भविष्य भी बनाती है। उन्होंने बेटियों को सपनों पर यकीन करना सिखाया, हर हार में सबक और हर जीत में संयम देना सिखाया। यह जीत सिर्फ तन्वी की नहीं, हर उस माँ की है जो अपनी बेटी के लिए खड़ी होती है

 
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed