फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Shakti ›   World hindi Day 2024 Top Indian Female Writers in Hindi Literature and their work

World Hindi Day 2024: इन प्रसिद्ध लेखिकाओं ने हिंदी साहित्य में दिया अहम योगदान, पढ़िए इनकी रचनाएं

Wed, 10 Jan 2024 10:28 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Wed, 10 Jan 2024 10:28 AM IST
सार

विश्व हिंदी दिवस के मौके पर ऐसी लेखिकाओं और उनकी रचनाओं के बारे में जानते हैं, जिन्होंने अपनी लेखन शैली से हिंदी साहित्य को और अधिक समृद्ध बनाने में अपना योगदान दिया है। 

विज्ञापन
World hindi Day 2024 Top Indian Female Writers in Hindi Literature and their work
Hindi Diwas Female Writer - फोटो : Amar ujala

विस्तार

World hindi Day 2024: 10 जनवरी को दुनियाभर में फैले हिंदी भाषी लोग विश्व हिंदी दिवस के तौर पर मनाते हैं। हिंदी भारत की राजभाषा होने के साथ ही हिंदी भाषी लोगों को एकजुट करने का एक माध्यम है। विदेशों में भी हिंदी भाषी लोग रहते हैं, जिन्हें भारत से जोड़ने के लिए हिंदी दिवस मनाया जाता है। इसके अलावा अंग्रेजी के दबाव में हिंदी को भूल रही आने वाली पीढ़ियों को हिंदी के महत्व के बारे में बताने और निज भाषा पर गर्व महसूस करना सिखाने के लिए भी हिंदी दिवस मनाया जाता है। 

विज्ञापन


हिंदी साहित्य में बेहद सुंदर और प्रचलित रचनाएं हैं, जिसे पढ़कर हिंदी की गंभीरता और उनकी उच्चता का पता चलता है। हिंदी साहित्य को उसके आयाम तक पहुंचाने में कई प्रसिद्ध लेखकों का योगदान रहा, जिसमें महिलाएं भी शामिल हैं। हिंदी साहित्य में सराहनीय योगदान देने वाली लेखिकाओं की रचनाओं को बेहद रुचि के साथ लोग पढ़ना पसंद करते हैं। विश्व हिंदी दिवस के मौके पर ऐसी लेखिकाओं और उनकी रचनाओं के बारे में जानते हैं, जिन्होंने अपनी लेखन शैली से हिंदी साहित्य को और अधिक समृद्ध बनाने में अपना योगदान दिया है। 
विज्ञापन


अमृता प्रीतम

प्रेम के विषय पर रचनाएं पढ़ने वाला हर साहित्य प्रेमी अमृता प्रीतम को जरूर जानता होगा। अमृता प्रीतम का नाम दिल छू लेने वाले साहित्य की रचना करने वाली लेखिकाओं में शामिल है। अमृता प्रीतम एक उपन्यासकार और कवियित्री हैं, जिन्होंने हिंदी और पंजाबी दोनों भाषाओं में लेखन कार्य किया। अमृता प्रीतम को पहली पंजाबी महिला कवि भी कहा जा सकता है। विभाजन के दौर की उनकी कहानी पिंजर महिलाओं की स्थिति को दर्शाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिवानी

हिंदी साहित्य को उच्च कोटि का साहित्य देने वाली प्रसिद्ध उपन्यासकार शिवानी की रचनाएं उन्नत कोटि की मानी जाती हैं। उनकी शानदार कृतियां हिंदी साहित्य का हिस्सा हैं। शिवानी की हिंदी भाषा के साथ ही संस्कृत, गुजराती, बंगाली, उर्दू और अंग्रेजी भाषा पर भी अच्छी पकड़ रही है। उनकी अधिकतर किताबों में भारत के कुमाऊं की संस्कृति पढ़ने को मिलती है। अधिकतर उपन्यास और कहानियां नारी प्रधान रही हैं। 


महादेवी वर्मा

महादेवी वर्मा का नाम हिंदी साहित्य के छायावादी युग की सबसे प्रमुख साहित्यकारों की सूची में शामिल हैं। हिंदी की सर्वाधिक प्रतिभावान कवयित्रियों में से एक महादेवी वर्मा खड़ी बोली हिंदी में कोमल शब्दावली का उपयोग करती थीं। महादेवी वर्मा की प्रमुख रचनाएं आत्मिका, परिक्रमा, संधिनी, यामा, गीतपर्व, दीपगीत, स्मारिका, नीलांबरा आदि हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed