फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Shakti ›   Women’s Equality Day: first female blade runner of India kiran kanojia

Women’s Equality Day: ये किरण चमकती भी है और उड़ती भी है!

Fri, 26 Aug 2022 04:02 AM IST
स्वाति शर्मा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्वाति शर्मा Updated Fri, 26 Aug 2022 04:02 AM IST
विज्ञापन
Women’s Equality Day: first female blade runner of India kiran kanojia
किरन कनौजिया - फोटो : Social media

कहते हैं उड़ान हौसलों की होती है। कहते यह भी हैं कि कोशिश करने वालों की कभी हार नहीं होती। लेकिन ये सारा कहना-सुनना तब असल जिंदगी में रंग लाता है जब आशा की किरण अपनी चमक से सबको रौशन करने लगती है। आसान नहीं होता दर्द, तकलीफ, हादसों और सवालों से ऊपर उठ पाना लेकिन जो इनसे लड़कर ऊपर उठता है उसे फिर कोई वापस नीचे लाने की जुर्रत नहीं कर पाता। एक ऐसी ही आशा की किरण हैं, किरण कन्नौजिया। अभी 30 वर्ष की भी नहीं हुई है यह लड़की लेकिन इसने कुछ ऐसा कर दिखाया जो मिसाल बन गया। 

विज्ञापन


भारत की पहली महिला ब्लेड रनर। जानते हैं ब्लेड रनर कौन कहलाते हैं, ये वे बहादुर हैं जिनके लिए शरीर से अधिक आत्मा की इच्छाशक्ति मायने रखती है।  जो ब्लेडनुमा नकली पैरों के सहारे उम्मीदों की दौड़ लगाते हैं। इसलिए शारीरिक कमी-बेशी के आगे के रास्ते ये चुनते हैं। ठीक जैसे किरण ने चुना। अपना एक पैर खो देने के बावजूद किरण ने उड़ान भरी, सशक्त उड़ान, इरादों की उड़ान। उसने अपने सामने आई चुनौती का डटकर मुकाबला किया और जता दिया कि मुश्किलें कितनी भी आएं, हार मानकर बैठ जाना उनकी फितरत नहीं। 

विज्ञापन

Women’s Equality Day: first female blade runner of India kiran kanojia
किरन कनौजिया - फोटो : सोशल मीडिया

संघर्ष भरी शुरुआत  

जब जीवन सामान्य होता है तब आने वाले खतरे को लेकर कोई भी नहीं सोचता। बल्कि उस समय हर व्यक्ति अपने सुनहरे भविष्य के बारे में सोच रहा होता है। एक अति सामान्य परिवार से ताल्लुक रखने वाली किरण कन्नोजिया ने भी यही सब सोचा था। उनके माता-पिता के छोटे से इस्त्री के ठेले पर चाहे साधन छोटे और कम रहे हों लेकिन किरण के बड़े इरादों का उजाला उन्हें प्रसन्नचित्त बनाये रखने के लिए काफी था। बचपन से पढ़ाई-लिखाई में होनहार किरण को कुछ अच्छे इंसानों ने मदद की और पढ़ाई के बाद वे एक मल्टीनेशनल कम्पनी में नौकरी के लिए चुन ली गईं।ज़िंदगी मेहरबान थी और किरण अपने मजबूत इरादों के साथ जॉब में भी अच्छा प्रदर्शन कर आगे बढ़ रही थीं। 
 
मुसीबत और हादसा

लेकिन जीवन जब सीधे सपाट रास्तों पर चलता है, तब ही दुर्घटना के होने की आशंका सबसे अधिक होती है और यही किरण के साथ भी हुआ। एक छुट्टी के दौरान अपने परिवार के पास लौटते हुए कुछ बदमाशों ने चलती ट्रेन में उनसे सामान लूटने की कोशिश की और इस अप्रत्याशित हमले में किरण चलती ट्रेन के नीचे आकर अपना बायां पैर खो बैठीं। कुछ समय तो न पैर के होने का एहसास था न ही भविष्य के सुखद होने का। लेकिन कुछ महीनों बाद किरण ने फिर से अपने भीतर के उजाले को समेटा और आगे कदम बढ़ाने का निर्णय लिया। पैर भले ही नहीं था लेकिन हौसले तो बाकी थे। उन्होंने दौड़ने का इरादा बनाया। बस यहीं से ज़िंदगी ने फिर से करवट ली और किरण के सपनों ने बादलों की राह पकड़ ली। 
 

Women’s Equality Day: first female blade runner of India kiran kanojia
महिला समानता दिवस - फोटो : pixabay

मैराथन से प्रतियोगिताओं तक 

पहले साधारण प्रोस्थेटिक (नकली) पैर से कोशिश की। जाहिर है तकलीफ और दर्द बहुत था लेकिन इस दर्द ने ही हिम्मत और बढ़ाई तथा किरण दौड़ने लगीं। इस प्रयास में सहभागी बने दक्षिण रिहैब सेंटर के कार्यकर्ता और परामर्शदाता। यहीं एक दिन किरण को ब्लेड यानी वजन में हल्के और बेहद उन्नत तकनीक से बने पैर का उपयोग करने की सलाह मिली। इस तरह के पैरों का उपयोग कई एथलीट्स अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर किया करते हैं और इस नए पैर ने किरण की दौड़ को उड़ान में बदल डाला। आज किरण न केवल मैराथन दौड़ती हैं, बल्कि सामान्य प्रतियोगियों के साथ मैराथन में भाग लेती हैं और मैडल्स भी जीतती हैं। उन्हें आगे पैरालम्पिक खेलों में भारत का प्रतिनिधित्व करने की इच्छा है और इस इच्छा को भी वह अपने हौसलों के दम पर पूरा जरूर कर दिखाएंगी ऐसा उनका विश्वास भी है और हमारा भी। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed