फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Shakti ›   Who Is Kiran Dembla Biography In Hindi Story Of Housewife To Become Body Builder

Kiran Dembla: 50 साल की गृहिणी बनी बॉडी बिल्डर, जानिए कौन हैं किरण डेंबला

Thu, 14 Nov 2024 05:58 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Thu, 14 Nov 2024 05:58 PM IST
सार

50 साल की किरण डेंबला गृहिणी हैं जो हर उस महिला के लिए मिसाल बन चुकी हैं जो शादीशुदा और मां होते हुए भी कुछ कर गुजरने की चाह रखती हैं। आइए जानते हैं किरण डेंबला की उपलब्धि के बारे में, जिसने उन्हें दुनियाभर में अलग पहचान दिलाई।
 

विज्ञापन
Who Is Kiran Dembla Biography In Hindi Story Of Housewife To Become Body Builder
किरण डेंबला - फोटो : Instagram/kirandembla

विस्तार

Kiran Dembla Biography In Hindi : साइना नेहवाल, फोगाट बहनों, गंगूबाई काठियावाड़ी, गुंजन सक्सेना और मेरी काॅम समेत तमाम भारतीय महिलाओं पर बायोपिक आ चुकी है। बड़े पर्दे हमने इन महिलाओं के संघर्ष का सफर देखा। ऐसी ही महिलाओं की सूची में एक नाम और शामिल हो गया है, जिनके जीवन पर बायोपिक बनने का ऐलान किया गया है। 50 साल की किरण डेंबला गृहिणी हैं जो हर उस महिला के लिए मिसाल बन चुकी हैं जो शादीशुदा और मां होते हुए भी कुछ कर गुजरने की चाह रखती हैं। आइए जानते हैं किरण डेंबला की उपलब्धि के बारे में, जिसने उन्हें दुनियाभर में अलग पहचान दिलाई।

विज्ञापन

 

कौन हैं किरण डेंबला
 

किरण डेंबला बॉडीबिल्डिंग की दुनिया में उभरता हुआ सितारा हैं। 50 की उम्र में अपनी फिटनेस के लिए मशहूर किरण डेंबला दो बच्चों की मां हैं। किरण पेशे से सेलिब्रिटी फिटनेस विशेषज्ञ और बॉडीबिल्डर भी हैं। बॉडी बिल्डिंग जैसे पुरुष प्रधान क्षेत्र में किरण डेंबला की उपलब्धि सराहनीय है। एक गृहिणी से विश्व चैंपियनशिप में भारत का नेतृत्व करने तक उनकी कहानी महिलाओं के लिए प्रेरणा है।

विज्ञापन

 

40 की उम्र में बनाए सिक्स-पैक एब्स
 

किरण ने सात महीनों में 24 किलो वजन घटाकर सबको हैरान कर दिया। इसके बाद उन्होंने खुद का जिम खोला और 40 की उम्र में अपने सिक्स पैक एब्स बनाएं। स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के साथ ही लोगों की नकारात्मक सोच भी उनके खिलाफ थी। ट्रोलिंग का सामना करने के बाद भी किरण डटी रहीं और कई प्रतियोगिताओं में भाग लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

प्रभास समेत कई सेलेब्स की रह चुकी हैं ट्रेनर
 

यहां से उनका सफर एक गृहिणी से फिटनेस विशेषज्ञ के तौर पर शुरू हुआ। बुडापेस्ट में विश्व बॉडी बिल्डिंग चैंपियनशिप 2013 में हिस्सा लिया और छठे स्थान पर रहीं। उन्होंने सबसे खूबसूरत शरीर का खिताब अपने नाम किया। वह कई सेलेब्स जैसे प्रभास, एसएस राजामौली, तापसी पन्नू की फिटनेस ट्रेनर रह चुकी हैं। उनमें हुनर की कोई कमी नहीं। किरण शास्त्रीय गायक, डीजे कलाकार, पर्वतारोही और प्रशिक्षित फोटोग्राफर भी हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed