फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Shakti ›   story of late actress surekha sikri in hindi

नहीं रहीं घर-घर में आने वालीं ‘दादी सा’, ऐसा था जीवन

Sat, 17 Jul 2021 09:04 AM IST
तेजस्वी मेहता लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: तेजस्वी मेहता Updated Sat, 17 Jul 2021 09:04 AM IST
सार

सुरेखा सीकरी अभिनय की दुनिया में महिला सशक्तिकरण का जीता जागता उदाहरण है। उन्होंने बॉलीवुड हो या टेलीविजन, यहां एक लंबी पारी खेली है। उन्होंने अपने अभिनय के दम पर अपनी एक पहचान बनाई है, जो कि दर्शकों की स्मृतियों से कभी नहीं मिटाई जा सकती है। 

विज्ञापन
story of late actress surekha sikri in hindi
सुरेखा सीकरी - फोटो : Social Media

विस्तार

सुरेखा सीकरी के इस दुनिया को अलिवदा कहने की खबर से एक्टिंग की दुनिया में शौक की लहर सी छा गई है। हर कोई जानता था कि वे एक बहुत उम्दा कलाकार हैं। तीन बार वे सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री का राष्ट्रीय पुरस्कार पा चुकी हैं। नसीरुद्धीन शाह की भी वे रिश्तेदार रह चुकी हैं। ऐसी अभिनेत्री का चले जाना वाकई में अभिनय की दुनिया के लिए एक बड़ा नुकसान है। उनके मैनेजर द्वारा शुक्रवार सुबह उनकी मृत्यु की पुष्टि की गई। आईए जानते हैं सुरेखा सीकरी के जीवन के बारे में रोचक बातें। 

विज्ञापन

एनएसडी से किया ग्रेजुएशन

सुरेखा सीकरी का जन्म आजादी के दो साल पहले 1945 में हुआ था। उन्होंने अपना बचपन पहाड़ियों में बिताया है। अल्मोड़ा और नैनीताल में पली-बढ़ी सुरेखा ने नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा से अपना ग्रेजुएशन पूरा किया था। उनके पति भारतीय वीयुसेना में थे, वहीं उनकी माता अध्यापिका थीं। 

विज्ञापन

12 साल पहले चल बसे पति

सुरेखा सीकरी ने हेमंत रेगे से विवाह किया था जिनसे उन्हें पुत्र रत्न की प्राप्ति हुई। उनके पति की मृत्यु हुए 12 साल हो चुके हैं और बेटा राहुल मुंबई में ही रहता है। सुरेखा ने टीवी सीरियल और फिल्मों में जबरदस्त काम किया है। वे लीक से हटकर काम करना पसंद करती थीं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पिछले 40 सालों से कर रही थीं एक्टिंग 

सुरेखा ने 1978 में अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। वे पहली बार किस्सा कुर्सी का में नजर आईं। उसके बाद उन्हें तमस, मम्मो, सरदारी बेगम, जुबैदा, बधाई हो, सरफरोश, बालिका वधू आदि में दर्शकों ने उन्हें खूब पसंद किया है। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed