फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Shakti ›   Squadron Leader sindhu Reddy will lead IAF contingent in bastile day parade said do Whatever you want

IAF: स्क्वाड्रन लीडर रेड्डी बोलीं- आप जो चाहें सिर्फ वही करें, बैस्टिल डे परेड में वायुसेना का करेंगी नेतृत्व

Fri, 14 Jul 2023 12:49 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पेरिस
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पेरिस Published by: जलज मिश्रा Updated Fri, 14 Jul 2023 12:49 AM IST
सार

स्क्वाड्रन लीडर रेड्डी ने एक साक्षात्कार में बताया कि मेरे लिए यह गर्व का क्षण है। मैंने कभी नहीं सोचा था कि मैं विदेशी जमीन पर वायुसेना का प्रतिनिधित्व करुंगी। इसका श्रेय मैं देश को भी देती हूं। मैं वायुसेना की आभारी हूं कि उन्होंने मुझे देश का प्रतिनिधित्व करने का मौका दिया।

विज्ञापन
Squadron Leader sindhu Reddy will lead IAF contingent in bastile day parade said do Whatever you want
भारतीय वायुसेना का विमान - फोटो : एएनआई

विस्तार

फ्रांस की बैस्टिल डे परेड में भारतीय वायुसेना के मार्चिंग दल का नेतृत्व करने वाली स्क्वाड्रन लीडर सिंधु रेड्डी ने कहा कि आप जो चाहते हैं, आप सिर्फ वही करें। आप किसी को मौका न दें कि वह आपको कुछ गलत बताए। बैस्टिल डे परेड में भारतीय थलसेना, नौसेना और वायुसेना की मार्चिंग टुकड़ियां शामिल होंगी। वायुसेना के मार्चिंग दल में 68 जवान शामिल होंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। 

विज्ञापन

दुनिया में कुछ भी असंभव नहीं 
स्क्वाड्रन लीडर रेड्डी ने एक साक्षात्कार में बताया कि मेरे लिए यह गर्व का क्षण है। मैंने कभी नहीं सोचा था कि मैं विदेशी जमीन पर वायुसेना का प्रतिनिधित्व करुंगी। इसका श्रेय मैं देश को भी देती हूं। मैं वायुसेना की आभारी हूं कि उन्होंने मुझे देश का प्रतिनिधित्व करने का मौका दिया। फ्रांसीसियों की प्रतिक्रिया से मैं काफी उत्साहित हूं। मेरा कहना है कि दुनिया में कुछ भी असंभव नहीं है। दृढ़ संकल्प के कारण आज इस मुकाम पर पहुंची हूं। आप जीवन के हर मोड़ पर सिर्फ वही करें, जो आप चाहते हैं। किसी को भी अन्यथा बोलने की इजाजत न दें। जीवन आपका है, जो आप चाहते हैं, आप सिर्फ उसे ही चुनें।

विज्ञापन

वायुसेना में शामिल होने की कहानी
रेड्डी से जब पूछा गया कि आप वायुसेना में क्यों आईं तो उन्होंने बताया कि उड़ान के प्रति जुनून है, इसलिए इसे चुना। बचपन में पहली बार बेंगलुरू में एक एयर शो में विमानों को उड़ते देखा था। उस दिन मैंने मां से कहा था कि मैं एक दिन वहां जरूर पहुंचुंगी। बता दें, रेड्डी गणतंत्र दिवस परेड में भी वायुसेना का नेतृत्व कर चुकी हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

दुनिया के सबसे खूबसूरत रोड पर होगी परेड
फ्रांसीसी नेशनल डे (बास्तील दिवस) पर होने वाली परेड में इस साल भारतीय सेना के जवानों के शामिल होने से फ्रांसीसी सेना गौरवान्वित महसूस कर रही है। यह परेड दुनिया के सबसे खूबसूरत रास्तों में शुमार एवेन्यू शॉन्ज (चैंप्स) एलिसीज पर होगी। परेड की अगुवाई कर रही पंजाब रेजिमेंट के सैनिक राजपूताना राइफल्स के बैंड की धुन पर परेड करेंगे। इस दौरान बैंड के सैनिक पाइप और ड्रम के जरिये सारे जहां से अच्छा... की धुन बजाएंगे। भारतीय सेना की पंजाब रेजिमेंट के सैनिक दोनों विश्व युद्ध में यूरोप के विभिन्न हिस्सों में लड़ चुके हैं।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed