फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Shakti ›   shubham mishra viral video india is no women place top on the list of anti women country

'एंटी वुमन' देशों की लिस्ट में भारत है टॉप पर, जानिए मुस्लिम देशों के साथ क्यों मिली इसे जगह

Thu, 16 Jul 2020 08:45 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Thu, 16 Jul 2020 08:45 AM IST
विज्ञापन
shubham mishra viral video india is no women place top on the list of anti women country
- फोटो : pixabay

भारत को एंटी वुमन देशों की लिस्ट में पहले पायदान पर रखा गया है। इस लिस्ट में ज्यादातर मुस्लिम बहुल देश और दसवें नंबर पर अमेरिका भी शामिल है। दो साल पहले आई थॉमसन रॉयटर्स फाउंडेशन की रिपोर्ट में भारत को महिलाओं के लिए दुनिया के सबसे असुरक्षित देशों की लिस्ट में पहले नंबर पर रखा गया है। इसका मतलब है कि भारत दुनिया के उन देशों की श्रेणी में सबसे ऊपर है जहां पर महिलाओं की स्थिति सबसे ज्यादा चिंताजनक है। एक रिपोर्ट के मुताबिक भारत में हर साल दो लाख से भी ज्यादा बच्चियां गर्भ में मार दी जाती हैं या फिर पांच साल की उम्र भी पूरी नहीं कर पाती हैं। इस लिस्ट में सबसे ऊपर रहने का कारण ये है।

विज्ञापन

 

shubham mishra viral video india is no women place top on the list of anti women country
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media
लापता महिलाओं की संख्या

जून में आई यूएन पॉपुलेशन की आई रिपोर्ट के मुताबिक दुनिया भर में 1970 से 2020 के बीच 14.26 करोड़ महिलाएं लापता हो चुकी हैं। जिनमें से केवल भारत में 4.58 करोड़ महिलाएं है। ये आंकड़ा चीन के बाद दूसरे नंबर पर भारत का है। इसके अलावा एक और चौंकाने वाला आंकड़ा आया था। जिसमें पता चला था कि दुनियाभर में 12 लाख बच्चियां पैदा होते ही लापता हो जाती है। जिनमें से 90 से 95 प्रतिशत केवल भारत और चीन में होती हैं।



 
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं 2015-16 में हुए चौथे नेशनल फैमिली हेल्थ सर्वे में पता चला कि करीब 31 प्रतिशत विवाहित महिलाओं जीवन में एक बार घरेलू हिंसा का शिकार होती है। वहीं एक निजी एजेंसी के सर्वे में भी ये बात सामने आ चुकी है कि करीब 80 प्रतिशत कामकाजी महिलाओं पर पति अत्याचार करते हैं। 
भारत में हजारों साल पुरानी दहेज प्रथा भी आजतक चली आ रही है। जिसकी वजह से महिलाएं मारी जाती हैं। सरकारी आंकड़ों के अनुसार 2018 में देशभर में सात हजार से ज्यादा महिलाओं को दहेज न मिलने की वजह से मार दिया जाता है। 

वहीं भारत में सोशल मीडिया पर भी महिलाओं को लेकर कई सारे प्रॉब्लमेटिक और ए्ब्यूसिव ट्वीट होते हैं। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed