फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Shakti ›   ranchi girl feeds stray dogs last one year in her city

रांची की ये लड़की पिछले एक साल से आवारा कुत्तों को खिला रही खाना, उनके इलाज का भी करती है प्रबंध

Thu, 03 Jun 2021 09:41 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Thu, 03 Jun 2021 09:41 AM IST
सार

रांची की रहने वाली 25 वर्षीया आर्ची सिंह रोजाना करीब 200 से ज्यादा सड़क के आवारा कुत्तों को भोजन कराती हैं। सिविल सर्विसेज की तैयारी कर रहीं आर्ची ने इस नेक काम की शुरूआत पिछले साल लगे लॉकडाउन से ही की। जब उन्होंने सड़क पर टहलने वाले कुत्तों को भूखा देखा। 

विज्ञापन
ranchi girl feeds stray dogs last one year in her city
stray dogs - फोटो : social media

विस्तार

रांची की रहने वाली आर्ची सेन पिछले एक साल से सड़क के आवारा कुत्तों को खाना खिला रही हैं। सिविल सर्विसेज की तैयारी कर रहीं 25 वर्षीया आर्ची रोजाना करीब 200 कुत्तों को खाना खिलाती हैं। उनका ये सिलसिला पिछले साल से ही चल रहा है। जब से लॉकडाउन लगा था। आर्ची ना केवल इस बात का ध्यान रखती हैं कि कोई कुत्ता भूखा ना रहे बल्कि वो इनके वैक्सीनेशन और इलाज का भी इंतजाम करती हैं। आर्ची बताती हैं ये सिलसिला मोहल्ले के दो-तीन कुत्तों के साथ शुरू हुआ। अब वो लगभग दो सौ कुत्तों तक पहुंच चुका है। आर्ची ने लगभग 50 पानी के बर्तनों का इंतजाम अलग-अलग जगहों पर कुत्तों के लिए किया है। 

विज्ञापन
 

यहीं नहीं आर्ची इन कुत्तों के लिए ऐसे कॉलर बेल्ट का भी इंतजाम करती हैं। जो रात को रिफ्लेक्टिव हों और इन्हें किसी भी तरह की सड़क दुर्घटना से बचने में मदद कर सके। रात के अंधेरे में कई कुत्ते गाड़ी के नीचे आकर दब जाते हैं। जिसकी वजह से उनकी मौत हो जाती है। ऐसे में आर्ची का ये नेक काम इन कुत्तों की जिंदगी भी बचा रहा है। उन्होंने करीब 150 कुत्तों को इस तरह के रिफ्लेक्टिव कॉलर बेल्ट लगा रखे हैं।

विज्ञापन

आर्ची का कहना है कि ज्यादातर कु्त्ते सड़क पर पड़े खाने को खाकर जिंदा रहते हैं। ऐसे में लॉकडाउन के समय सड़कों पर पसरा सन्नाटा इनके लिए खाने की कमी भी लेकर आया। आर्ची ने पहले चार पैकेट बिस्कुट लेकर खिलाए। लेकिन ये तुरंत ही खत्म हो गए। ऐसे में वो और भी ज्यादा बिस्कुट के पैकेट लाने लगीं। इतने सारे बिस्कुट के पैकेट भी तुरंत ही खत्म हो जाते थे। ऐसे में आर्ची ने उन्हें खाना खिलाना शुरू किया। लेकिन वो ये काम ज्यादा लंबे समय तक नहीं कर सकती थीं क्योंकि इसके लिए पैसों की जरूरत थी। तब उन्होंने सोशल मीडिया पर पेज बनाया स्ट्रीट डॉग फॉर रांची। जिसमे वो लोगों से दान देने की अपील करती थीं जो सच में जानवरों को प्यार करते हैं। बहुत सारे लोगों ने आगे बढ़कर मदद की और दो सौ से ज्यादा कुत्तों को रोजाना खाना खिलाने का काम पूरा कर पा रही हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed