फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Shakti ›   Padwoman Maya Vishwakarma Biography in Hindi Became Village Sarpanch in MP Panchayat Chunav 2022

Padwoman: मिलिए भारत की पैड वुमेन माया विश्वकर्मा से, अमेरिका से नौकरी छोड़ बनीं गांव की सरपंच

Thu, 06 Apr 2023 02:23 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Thu, 06 Apr 2023 02:23 PM IST
विज्ञापन
Padwoman Maya Vishwakarma Biography in Hindi Became Village Sarpanch in MP Panchayat Chunav 2022
माया विश्वकर्मा - फोटो : facebook/mvishwakarma/

Padwoman Maya Vishwakarma: मध्य प्रदेश त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में महिलाओं की स्थिति मजबूत होती दिखाई दी। 570 सरपंच निर्विरोध निर्वाचित हुए, जिसमें से 380 महिलाएं हैं। इन महिला सरपंचों में 21 साल की महिलाएं शामिल हैं तो वहीं 79 साल बुजुर्ग महिला भी शामिल है। 79 वर्षीय बुजुर्ग रामरानी सबसे अधिक उम्र की महिला सरपंच हैं। इन सभी को निर्विरोध चुना गया है। वहीं एक महिला सरपंच तो ऐसी भी हैं जो अमेरिका से पढ़ाई करके आईं हैं। अमेरिका से वापस आई माया विश्वकर्मा किसी पहचान की मोहताज नहीं। वह भारत में पैड वुमेन या पैड जीजी के नाम से भी मशहूर हैं। ग्रामीणों के विकास और स्वास्थ्य के लिए उनके प्रयासों और कार्यों के चलते हुए निर्विरोध सरपंच चुना गया है। चलिए जानते हैं मध्य प्रदेश पंचायत चुनाव की महिला सरपंच माया विश्वकर्मा के बारे में, क्यों हैं पैड वुमैन के नाम से मशहूर।

विज्ञापन


कौन हैं माया विश्वकर्मा

माया विश्वकर्मा को मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर के साईं खेड़ा तहसील में निर्विरोध सरपंच चुना गया है। माया विश्वकर्मा ने अपनी शिक्षा अमेरिका से पूरी की है। उन्होने साल 2008 में पीएचडी की थी। यूनिवर्सिटी ऑफ कैलिफोर्निया, सैन फ्रांसिस्को में ब्लड कैंसर पर रिसर्च करके लौटी माया विश्वकर्मा अमेरिका में एक अच्छी जिंदगी जी रही थीं। हालांकि अपने देश- प्रदेश के विकास के लिए कार्य करने का जज्बा उन्हें वापस भारत ले लाया।
विज्ञापन


माया विश्वकर्मा ने अमेरिका की छोड़ी नौकरी

स्वदेश वापसी के बाद माया विश्वकर्मा ने गरीब लोगों के लिए काम करना शुरू किया। इसके लिए उन्होंने अमेरिका में अपनी नौकरी भी छोड़ दी। उन्हें लगा कि राजनीति में आकर वह समाज के लिए कुछ सार्थक कर सकेंगी। इसी सोच के साथ साल 2014 में माया ने आम आदमी पार्टी के टिकट से नर्मदापुरम लोकसभा क्षेत्र (नरसिंहपुर-होशंगाबाद संसदीय क्षेत्र) से चुनाव लड़ा था, हालांकि उन्हें हार का सामना करना पड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्यों पैड वुमेन के नाम से मशहूर

माया विश्वकर्मा को पैड जीजी व पैड वुमेन के नाम से भी जाना जाता है। सुकर्मा फाउंडेशन के जरिए माया विश्वकर्मा समाजसेविका के तौर पर कार्य करती हैं। महिलाओं को मासिक धर्म, हाइजीन और स्वास्थ्य को लेकर जागरूक करने के लिए वह कार्य करती हैं। गांवों और कस्बों में जाकर गरीब बस्तियों की महिलाओं को माहवारी के दौरान होने वाली समस्याओं के बारे में जागरूक करती हैं।

उनकी समाजसेवा और जागरूकता कार्यक्रमों के कारण माया विश्वकर्मा को कई सामाजिक पुरस्कार भी मिल चुके हैं। उन्होंने अरुणाचलम भारत के पैडमैन मुलाकात करके प्रेरणा ली और गांव में सेनेटरी पैड बनाने का काम शुरू किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed