फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Shakti ›   Padma Shri Shakuntala Choudhary Biography in Hindi 102 Year old Assam Social Worker Shakuntala Chaudhary

शकुंतला चौधरी का जीवन परिचय: 102 साल की समाजसेविका को मिला पद्मश्री, जानिए महात्मा गांधी और विनोबा भावे से नाता

Wed, 26 Jan 2022 12:41 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Wed, 26 Jan 2022 12:41 PM IST
विज्ञापन
Padma Shri Shakuntala Choudhary Biography in Hindi 102 Year old Assam Social Worker Shakuntala Chaudhary
Padma Awards 2022 Shakuntala Chaudhary - फोटो : Amar Ujala

गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या को साल 2022 के पद्म पुरस्कारों की घोषणा की गई। इसमें 17 हस्तियों का नाम पद्मभूषण के लिए हुआ। वहीं 107 लोगों को पद्मश्री सम्मान के लिए चुना गया है। पद्म पुरस्कार पाने वाली हस्तियों में कई महिलाएं शामिल हैं। इन महिलाओं ने देश की सेवा और सम्मान के लिए अपना जीवन लगा दिया। किसी महिला ने जंगल जंगल भटक कर पेड़ों और नदियों को बचाने का काम किया था, तो किसी ने गांधीवादी समाज सेवा से आम लोगों को उचित राह पर चलने की प्रेरणा दी। पद्म पुरस्कार से सम्मानित होने वाली इन्हीं नायिकाओं में एक नाम है शकुंतला चौधरी का। पद्म पुरस्कार से सम्मानित होने वाली नॉर्थ ईस्ट की चार महिलाओं में एक नाम शकुंतला चौधरी का भी है। शकुंतला चौधरी असम की रहने वाली हैं। 102 साल की शकुंतला चौधरी गांधीवादी समाज सेविका है। इलाके के लोग उन्हें 'शकुंतला बाई देव' के नाम से जानते हैं। यहां पढ़िए शकुंतला चौधरी का जीवन परिचय, किस काम के लिए मिला उन्हें पद्म पुरस्कार?

विज्ञापन


पद्मश्री शकुंतला चौधरी कौन हैं?

102 साल की शकुंतला चौधरी असम की रहने वाली हैं। वह गुवाहाटी के उलूबारी में कस्तूरबा आश्रम में पर्यवेक्षक हैं और असम की प्रसिद्ध सामाजिक कार्यकर्ता हैं। शकुंतला चौधरी हांडीक गर्ल्स कॉलेज के पहले बैच की छात्रा रह चुकी हैं। शकुंतला चौधरी ने अपना 100वां जन्मदिन कालेज की छात्रा के साथ कस्तूरबा गांधी राष्ट्रीय स्मारक ट्रस्ट की असम शाखा में मनाया था। एक रिपोर्ट के मुताबिक शकुंतला चौधरी असम की अकेली महिला और वरिष्ठ नागरिक हैं, जिन्होंने 100 साल पार किए हैं।
विज्ञापन


शकुंतला चौधरी और महात्मा गांधी

समाजसेविका शकुंतला देवी महात्मा गांधी के विचारों और सिद्धांतों को आगे बढ़ा रही हैं। उनकी गांधीवादी छवि पूरे राज्य में प्रसिद्ध है। शकुंतला देवी कस्तूरबा आश्रम से जुड़ी हुई हैं। वहीं महात्मा गांधी चौथी और आखिरी बार 1946 में असम दौरे पर आए थे, जब उन्होंने कस्तूरबा गांधी राष्ट्रीय स्मारक ट्रस्ट की असम शाखा और गांधीवादी संस्था ग्राम सेविका विद्यालय का उद्घाटन किया था। जमनालाल बजाज पुरस्कार से सम्मानित हो चुकी शकुंतला चौधरी 1947 से ही सेविका विद्यालय और कस्तूरबा गांधी राष्ट्रीय स्मारक ट्रस्ट की असम शाखा में सबसे प्रमुख लोगों में से हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

Padma Shri Shakuntala Choudhary Biography in Hindi 102 Year old Assam Social Worker Shakuntala Chaudhary
शकुंतला चौधरी और विनोबा भावे - फोटो : Twitter/mannkibaat

शकुंतला चौधरी और विनोबा भावे

समाजसेविका शकुंतला चौधरी विनोबा भावे की करीबी सहयोगी थी। भूदान आंदोलन के अंतिम चरण में उन्होंने असम में डेढ़ साल की पदयात्रा में सक्रिय तौर पर भाग लिया था। इस पदयात्रा के दौरान शकुंतला चौधरी विनोबा भावे के दल का हिस्सा थीं और उनके उनके संदेशों को असम के लोगों के सामने अनुवादित किया था। चौधरी को फिर से विनोबा भावे ने असम में 'पदयात्रा' आयोजित करने का काम सौंपा गया, जो 1973 में गांधीवादी द्वारा दिए गए एक आह्वान के जवाब में आयोजित राष्ट्रव्यापी कार्यक्रम का एक हिस्सा था।

असमिया विश्व नागरी पत्रिका

कहा जाता है कि शकुंतला चौधरी को विनोबा भावे ने ही देवनागरी लिपि में एक मासिक पत्रिका शुरू करने की सलाह दी थी, जिसका नाम पड़ा 'असमिया विश्व नागरी'। शकुंतला चौधरी ने कुछ साल पहले ही इस पत्रिका का संपादित करना शुरू किया था। यह पत्रिका आज भी गांधीवादी आदर्शों, विचारों और आध्यात्मिकता पर प्रकाश डालती है। विनोबा भावे ने 1978 में गाय वध प्रतिबंध सत्याग्रह की शुरुआत की थी, इस आंदोलन में भी शकुंतला चौधरी सबसे आगे थीं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed