फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Shakti ›   Padma Awardees 2025 Who is Libya Lobo Sardesai Got Padma Shri Biography Achievement in hindi

Padma Awardees 2025: सौ साल की महिला को मिला सर्वोच्च नागरिक सम्मान, जानिए लीबिया लोबो सरदेसाई के बारे में

Sun, 26 Jan 2025 05:12 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवानी अवस्थी Updated Sun, 26 Jan 2025 05:12 PM IST
सार

खास बात ये हैं कि इस सूची में 23 महिलाओं के नाम हैं। इस साल 100 वर्षीय महिला को भी सम्मानित किया जाना है। लिस्ट में शामिल महिलाओं में एक नाम लीबिया लोबो सरदेसाई का है। आइए जानते हैं कौन हैं लीबिया लोबो सरदेसाई।

विज्ञापन
Padma Awardees 2025 Who is Libya Lobo Sardesai Got Padma Shri Biography Achievement in hindi
Padma Award - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

Libya Lobo Sardesai: 76वें गणतंत्र दिवस का जश्न पूरे देश में मनाया गया। गणतंत्र दिवस के मौके पर हर साल भारत के सर्वोच्च नागरिक सम्मान की घोषणा की जाती है। इस साल भी पद्म श्री, पद्म भूषण और पद्म विभूषण के नामों की घोषणा हुई, जिसमें 139 हस्तियां शामिल हैं। सर्वोच्च नागरिक सम्मान के लिए जिन नामों की घोषणा हुई है उसमें गुमनाम नायकों को भी शामिल किया गया है। खास बात ये हैं कि इस सूची में 23 महिलाओं के नाम हैं। इस साल 100 वर्षीय महिला को भी सम्मानित किया जाना है। लिस्ट में शामिल महिलाओं में एक नाम लीबिया लोबो सरदेसाई का है। आइए जानते हैं कौन हैं लीबिया लोबो सरदेसाई।
विज्ञापन


100 साल की लीबिया सरदेसाई

सौ साल की स्वतंत्रता सेनानी लीबिया लोबो सरदेसाई ने 1955 में गोवा को पुर्तगाली शासन से मुक्त कराने और लोगों में आजादी की अलख जगाने के लिए जंगल में भूमिगत रेडियो स्टेशन वोज दा लिबरदाद यानी स्वतंत्रता की आवाज चलाया। 1954-55 में जब पुर्तगालियों ने कई सत्याग्रहियों की जान ले ली, तब बॉम्बे में छिपकर रह रहीं लोबो ने साथियों संग गोवा से 100 किमी दूर अंबोली घाट के जंगलों से रेडियो प्रसारण शुरू किया।
विज्ञापन


गुमनाम नायकों को पद्म सम्मान: इन 16 विभूतियों ने अपने हुनर से समाज को राह दिखाई; जानिए इन हस्तियों का योगदान
विज्ञापन
विज्ञापन


17 दिसंबर, 1961 को इस स्टेशन ने भारत के तत्कालीन रक्षा मंत्री वीके कृष्ण मेनन का सीधा संदेश प्रसारित किया, जिसमें पुर्तगाली गवर्नर जनरल को आत्मसमर्पण करने को कहा गया। 19 दिसंबर, 1961 को गोवा मुक्त हुआ तो लोबो ने भारतीय वायु सेना के विमान से पर्चे गिराते हुए गोवा की आजादी का एलान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed