फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Shakti ›   Mumtaz Mahal Also Know With These Reason Not Only For Taj Mahal Know Interesting Facts In Hindi

Mumtaz Mahal: सिर्फ ताजमहल ही नहीं, इन कारणों से भी याद की जाती है यह मुगल रानी, जानें मुमताज महल से जुड़ी रोचक बातें

Wed, 27 Apr 2022 06:06 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Wed, 27 Apr 2022 06:06 PM IST
विज्ञापन
Mumtaz Mahal Also Know With These Reason Not Only For Taj Mahal Know Interesting Facts In Hindi
मुमताज महल - फोटो : facebook

आगरा के ताज महल को जरूर देखा होगा। उसके बारे में सुना होगा। प्यार की निशानी, सातवां अजूबा, अद्भुत निर्माण शैली, खूबसूरती का प्रतीक और सबसे प्रसिद्ध मकबरा जैसी तमाम बाते ताजमहल से जुड़ी हुई हैं। ताजमहल को बनवाने वाले मुगल बादशाह शाहजहां के प्यार की मिसाल दी जाती है। शाहजहां ने अपनी जिस बेगम की याद में ताजमहल का निर्माण कराया उनका भी नाम मशहूर है। मुमताज महल को लोग शाहजहां के कारण जानते हैं, ताजमहल के कारण उनके नाम को पहचानते हैं लेकिन क्या आपको मुमताज बेगम के बारे में और कुछ पता है। ताजमहल से उनका संबंध होने के अलावा वो कौन थीं, क्या थीं? शाहजहां की पत्नी होने से पहले मुमताज महल का जीवन कैसा था? अगर नहीं पता तो मुगलों की सबसे मशहूर बेगमों में से एक मुमताज महल के बारे में कुछ रोचक बातें जान लीजिए। आज ही के दिन मुमताज महल का जन्म हुआ था। उनकी याद को ताजा करते हुए मुगल इतिहास के पन्नों में लिखी उनके और शाहजहां के प्यार और मुमताज बेगम के जीवन के बारे में जान लें।

विज्ञापन


शादी से पहले मुमताज महल का जीवन

मुमताज महल का जन्म 27 अप्रैल को 1593 को आगरा में अब्दुल हसन असफ खान के घर हुआ था। मुमताज बेगम का असली नाम अर्जुमंद बानो बेगम है। उनके पिता मुगल सम्राट जहांगीर के वजीर थे। जहांगीर की मुख्य रानी नूरजहां के भाई भी थे। इस रिश्ते से मुमताज महारानी नूरजहां की भतीजी थीं। बाद में जहांगीर के बेटे शाहजहां से मुमताज का निकाह कर दिया गया। उस समय उनकी उम्र 11 वर्ष थी। शादी के बाद ही अर्जुमंद बानो बेगम को 'मुमताज महल' की उपाधि दी गई और उनका यह नाम मशहूर हो गया।
विज्ञापन


मुमताज और शाहजहां का प्रेम

कहा जाता है कि शाहजहां, जिनको बचपन में शहजादा खुर्रम कहा जाता था, पहली नजर में ही मुमताज बानो को पसंद करने लगे थे। दोनों की कम उम्र में सगाई भी कर दी गई थी। लेकिन उनकी शादी पांच साल बाद हुई थी। हालांकि मुमताज से निकाह करने से पहले शाहजहां की दो और शादियां हो चुकी थी। लेकिन वह सबसे ज्यादा प्यार मुमताज महल से ही करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इतिहास में यह भी दर्ज है कि शाहजहां ने शादी के बाद मुमताज बेगम को अपना शाही तख्त 'मुहर उजाह' भी दे दिया था। दोनों शादी के बाद 19 साल साथ रहे। जिसमें मुमताज और शाहजहां के 14 बच्चे हुए। सात बच्चे किसी न किसी कारण से मर गए।

मुमताज महल के बच्चे

मुमताज के बच्चों में जहाँआरा बेगम, राजकुमार दारा शिकोह और औरंगजेब का नाम सबसे ज्यादा प्रसिद्ध है। जहांआरा बेगम शाहजहां की पसंदीदा बेटी थीं। दारा शिकोह को तख्त का दावेदार और मुगल विरासत का वारिस माना जाता था, हालांकि औरंगजेब ने अपने ही भाइयों को मरवा कर और शाहजहां को कैद करके मुगल सत्ता संभाली थी।

मुमताज महल की मौत

जब मुमताज महल गर्भ से थीं और अपने 14वें व आखिरी बच्चे को जन्म दिया, उस दौरान उनकी मौत हो गई। उनकी आखिरी संतान एक बेटी थी, जिसका नाम गौहर आरा बेगम था। मुमताज का निधन 1631 में बुरहानपुर, डेक्कन में हुआ था। वर्तमान में यह मध्य प्रदेश में है। मुमताज के आखिरी समय में उनकी बड़ी बेटी जहांआरा उनके साथ रहीं। वहीं मुमताज की मौत के बाद शाहजहां ने खुद को एक साल के लिए एकांत में रख लिया। एक साल बाद उन्होंने मुमताज बेगम की याद में ताजमहल का निर्माण कराना शुरू किया जो कि 20 साल में बनकर तैयार हुआ। शाहजहां ने ताजमहल को मुमताज और उनके मकबरे के रूप में बनवाया था, जो की दोनों के प्यार की निशानी बन गया।  

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed