फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Shakti ›   Meet Reita Faria Powell First Indian Doctor Who Became Miss World in 1966

Miss World: भारत की पहली डॉक्टर जो बनी विश्व सुंदरी, जानिए इतिहास रचने वाली इस खूबसूरत महिला के बारे में

Fri, 21 Feb 2025 09:49 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Fri, 21 Feb 2025 09:49 AM IST
सार

विश्व सुंदरी का खिताब जीतने वाली पहली महिला का नाम रीता फारिया था। रीता का जन्म 23 अगस्त, 1943 को मुंबई के माटुंगा में हुआ था। उन्होंने मुंबई के ग्रांट मेडिकल कॉलेज और सर जेजे ग्रुप ऑफ हॉस्पिटल से मेडिकल की पढ़ाई की। 

विज्ञापन
Meet Reita Faria Powell First Indian Doctor Who Became Miss World in 1966
रीता फारिया - फोटो : Instagram

विस्तार

First Indian Doctor Who Became Miss World : खूबसूरती के मामले में भारत की महिलाओं की सुंदरता का कोई जवाब नहीं। अपनी सादगी से दुनियाभर की सुंदर महिलाओं को टक्कर देने वाली भारतीय महिलाएं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी अपनी खूबसूरती को कई बार साबित कर चुकी हैं। वैश्विक स्तर पर होने वाले विश्व सुंदरी प्रतियोगिता में कई भारतीय महिलाओं ने हिस्सा लिया और जीत कर विश्व सुंदरी और ब्रह्मांड सुंदरी का खिताब हासिल किया। इस लिस्ट में सुष्मिता सेन, ऐश्वर्या राय और प्रियंका चोपड़ा जैसी दिग्गज अभिनेत्रियों का नाम शामिल है।

विज्ञापन


हर साल होने वाले मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता में ऐश्वर्या और प्रियंका के अलावा युक्ता मुखी, डायना हेडन और मानुषी छिल्लर भी शामिल हुईं। लेकिन क्या आपको पता है कि भारत की एक ऐसी महिला ने भी अपने नाम पर विश्व सुंदरी का खिताब हासिल किया जो कि न तो पेशे से मॉडल थीं और न ही अभिनेत्री। ये भारत से निकली पहली मिस वर्ल्ड थीं जो कि पेशे से एक डॉक्टर थीं। आइए जानते हैं भारत की पहली विश्व सुंदरी के बारे में जो पेशे से हैं डाॅक्टर।
विज्ञापन


भारत की पहली महिला विश्व सुंदरी


विश्व सुंदरी का खिताब जीतने वाली पहली महिला का नाम रीता फारिया था। रीता का जन्म 23 अगस्त, 1943 को मुंबई के माटुंगा में हुआ था। उन्होंने मुंबई के ग्रांट मेडिकल कॉलेज और सर जेजे ग्रुप ऑफ हॉस्पिटल से मेडिकल की पढ़ाई की। आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने लंदन के किंग्स कालेज हास्पिटल से की।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुंबई के मेडिकल काॅलेज से की पढ़ाई

मुंबई में मेडिकल की पढ़ाई के दौरान रीता के दोस्तों ने उन्हें ब्यूटी शो में हिस्सा लेने की सलाह दी। रीता ने ईव्स वीकली मैगजीन द्वारा आयोजित मिस बाम्बे प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया और इस प्रतियोगिता को चुनौती की तरह लिया।

उधार के कपड़ों से जीता विश्व वर्ल्ड का खिताब

मिस बॉम्बे बनने के बाद उन्हें मिस इंडिया की प्रतियोगिता भी जीती। उन्हें मिस वर्ल्ड में भारत का प्रतिनिधित्व करने का मौका मिला। हालांकि उस वक्त प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए न तो उनके पास पासपोर्ट था और न ही कॉम्पिटिशन के लिए कपड़े और मेकअप का सामान।


रीता ने अपने दोस्तों से स्विमसूट और साड़ियां उधार ली और लंदन के लिए रवाना हुईं। भारत में मेडिकल की पढ़ाई कर रही रीता ने बिना किसी ट्रेनिंग के मिस वर्ल्ड में न केवल प्रतिभाग किया, बल्कि अपने नाम विश्व सुंदरी का खिताब भी किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed