फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Shakti ›   Meet Dr. Tanaya Narendra Women Health Educator And scientist Social Media Influencer Dr. Cuterus

Dr. Tanaya Narendra: मिलिए यौन स्वास्थ्य, मासिक धर्म व हस्तमैथुन से जुड़े मिथकों को तोड़ रही डाॅ. क्यूटरस से

Thu, 15 Feb 2024 04:50 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Thu, 15 Feb 2024 04:50 PM IST
सार

पिछले वर्ष प्रकाशित हुई अपनी एक किताब के कारण डा. तान्या काफी सुर्खियों में रहीं। वह सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। डॉ तान्या यौन शिक्षक, साइंटिस्ट के साथ ही  सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसर हैं, जो डाॅ क्यूटरस के नाम से मशहूर हैं।

विज्ञापन
Meet Dr. Tanaya Narendra Women Health Educator And scientist Social Media Influencer Dr. Cuterus
dr tanaya narendra - फोटो : instagram

विस्तार

Dr Tanaya Narendra: दबी जुबान और चुपके-चुपके यौन संबंधों पर बात करने वाली महिलाएं अब खुलकर यौन शिक्षा पर परिचर्चा कर रही हैं। यौन शिक्षा को लोकलाज विषय बनाकर उसपर चर्चा न करने के कारण वयस्कों तक को इस संबंध में गलत जानकारी होती है, लेकिन सोशल मीडिया के इस दौर में कुछ एजुकेटर यौन संबंधी विषयों पर न केवल बात करते हैं, बल्कि लोगों के आधे-अधूरे ज्ञान को बढ़ाने का काम भी कर रहे हैं। इन्हीं यौन स्वास्थ्य शिक्षकों में एक महिला डॉक्टर का नाम भी शामिल है। साइंटिस्ट और यौन हेल्थ केयर एजुकेटर डाॅ. तान्या नरेंद्र सोशल मीडिया पर काफी मशहूर हैं। पिछले वर्ष प्रकाशित हुई अपनी एक किताब के कारण डा. तान्या काफी सुर्खियों में रहीं। वह सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। डॉ तान्या यौन शिक्षक, साइंटिस्ट के साथ ही  सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसर हैं, जो डाॅ क्यूटरस के नाम से मशहूर हैं।

विज्ञापन


डाॅ. तान्या महिला शक्ति का एक बेहतरीन उदाहरण हो सकती हैं, क्योंकि वह छोटे और समझने में आसान, अत्यधिक जानकारी वाली पोस्ट और वीडियो के माध्यम से यौन और जननांग से जुड़े मिथकों को तोड़ कर जागरूकता बढ़ा रही हैं। वह एक स्त्री रोग विशेषज्ञ हैं, जिन्होंने भारत के सुभारती मेडिकल कॉलेज से पढ़ाई पूरी की और बाद में यूके के ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय से स्नातक की उपाधि हासिल की।
विज्ञापन


इंस्टाग्राम और यूट्यूब के जरिए यौन स्वास्थ्य, मासिक धर्म, हस्तमैथुन और कई अन्य विषयों पर खुलकर जानकारी साझा कर रही हैं। इसके अलावा डॉ क्यूटरस की एक किताब भी प्रकाशित हो चुकी है, जो यौन शिक्षा, शिशु जन्म से जुड़े कई मिथकों और भ्रम को दूर करते हुए सही जानकारी देती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि डॉ तान्या के माता पिता गाइनेकोलॉजिस्ट हैं, इस कारण उन्हें कम उम्र में ही यौन स्वास्थ्य के बारे में पता चल गया था। एमबीबीएस के बाद उन्होंने यूके से क्लिनिकल भ्रूणविज्ञान में मास्टर की डिग्री हासिल की और 2020 से डॉ. क्यूटरस नाम से इंस्टाग्राम अकाउंट शुरू किया। आज उनके लाखों फॉलोअर्स हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed