फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Shakti ›   Mahila Urban Co operative Bank In Assam Founded By Lakhimi Baruah Biography in Hindi

Mahila Bank: इस बैंक की संस्थापक से लेकर कर्मचारी तक महिलाएं, यह जगह है नारी शक्ति की मिसाल

Tue, 24 Sep 2024 04:07 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Tue, 24 Sep 2024 04:07 PM IST
सार

महिलाओं को बैंकिंग सेक्टर में करियर बनाने की प्रेरणा मिली। साथ ही बैंक में सिर्फ महिलाओं को लोन मिलता है। राज्य की महिलाओं को अलग-अलग स्कीम के जरिए लोन मिल सकता है। 

विज्ञापन
Mahila Urban Co operative Bank In Assam Founded By Lakhimi Baruah Biography in Hindi
Lakhimi Baruah - फोटो : Social Media

विस्तार

महिलाएं हर क्षेत्र में अपना योगदान दे रही हैं। महिलाओं का यह योगदान बैंकिंग के क्षेत्र में भी देखने को मिलता है। देश में एक ऐसा बैंक है, जिसे एक महिला ने शुरू किया और सिर्फ महिलाएं ही इसे चलाती हैं। यह बैंक भी महिलाओं के उत्थान और उनको बैंकिंग सेक्टर से जोड़ने के लिए ही शुरू किया गया है। बैंक की स्थापना 1998 में की गई थी, जो साल बाद इसे आरबीआई से लाइसेंस मिल गया। 2021 में भारत सरकार ने इस बैंक की शुरुआत करने वाली महिला को पद्मश्री से सम्मानित किया और महिलाओं को आर्थिक रूप से स्वतंत्र बनाने की उनकी कोशिश की तारीफ की गई। आइए जानते हैं महिलाओं के बैंक के बारे में और इसकी शुरुआत करने वाली महिला के बारे में।

विज्ञापन


पहला महिला बैंक


असम के जोरहाट में महिलाओं का बैंक स्थित है। इस सहकारी बैंक का नाम कनकलता महिला अर्बन कोऑपरेटिव बैंक है, जिसकी स्थापना 1998 में हुई। इस बैंक की शुरुआत करने वाली महिला लखिमी बरुआ हैं।

विज्ञापन

 

महिला बैंक का उद्देश्य


महिलाओं के बीच बैंक की जरूरत और आदत को बढ़ाना इसका मकसद था। आमतौर पर आदमियों के काम को महिलाओं तक पहुंचाने के लिए इस बैंक के जरिए महिलाओं से जोड़ने और आर्थिक तौर पर उन्हें स्वतंत्र बनाने की पहल रही। नतीजन इस बैंक में 75 फीसदी महिला ग्राहक हैं जो पांपरिक तरीके से पढ़ी-लिखी नहीं हैं और आर्थिक रूप से कमज़ोर परिवार से आती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

महिला बैंक का काम


इस बैंक की कर्मचारी सिर्फ महिलाएं हैं। इस तरह के महिलाओं को बैंकिंग सेक्टर में करियर बनाने की प्रेरणा मिली। साथ ही बैंक में सिर्फ महिलाओं को लोन मिलता है। राज्य की महिलाओं को अलग-अलग स्कीम के जरिए लोन मिल सकता है। हालांकि आरबीआई गाइडलाइन के मुताबिक पुरुषों को पैसे जमा करने की सुविधा दी गई। बैंक में 100 रुपये से खाते की शुरुआत होती है। जीरो बैलेंस अकाउंट की भी सुविधा मिलती है।

 

कौन हैं लखिमी बरुआ


इस बैंक की शुरुआत करने वाली लखिमी बरुआ खुद एक बैंक में काम करती थीं। बैंक में काम करने के दौरान उन्होंने महसूस किया कि अनपढ़ और कमज़ोर वर्ग की महिलाओं के लिए बैंकिंग जटिल प्रक्रिया है। महिलाओं के लिए कुछ करने की चाह के कारण पहले लखिमी ने 1983 में जोरहाट में ही महिला समिति की शुरुआत की। बाद में महिलाओं की आर्थिक स्थिति और साक्षरता को सुधारने के लिए लखिमी ने सहकारी बैंक की शुरुआत की। महिलाओं के लिए बैंकिंग को आसान बनाने के मकसद से ही इस महिला सहकारी बैंक की स्थापना की गई।


कैसे की शुरुआत


लखिमी ने 8.64 साल रुपये से बैंक की शुरुआत की। दो साल बाद 2000 में RBI ने इस बैंक को लाइसेंस दिया। लखिमी ने तुरंत अपनी नौकरी छोड़कर पूरा ध्यान बैंक में देने का फैसला किया। इस बैंक को सिर्फ महिलाएं चलाती हैं, सिर्फ महिलाएं ही काम करती हैं और महज महिलाओं को लोन दिया जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed