फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Shakti ›   k c rekha is first indian women fisher who have government license for fishing

केरल की रेखा हैं भारत की पहली फिशर वुमन, समुंदर में गहराई तक मछली पकड़ने का प्राप्त है लाइसेंस

Thu, 11 Mar 2021 09:18 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Thu, 11 Mar 2021 09:18 AM IST
विज्ञापन
k c rekha is first indian women fisher who have government license for fishing
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

केरल की के सी रेखा भारत की पहली फिशिंग वुमन है। मछुआरे समुदाय में महिलाओं को मछुआरन के तौर पर काम करते कम ही देखा जाता है। लेकिन केरल के त्रिशूर के चक्कड़ गाव की के सी रेखा को समुंदर के इंटरनेशनल बॉर्डर पर गहराई तक मछली पकड़ने का लाइसेंस भारत सरकार की ओर से मिला हुआ है। वो अपने समुदाय की पहली ऐसी महिला हैं। 

विज्ञापन

दस साल पहले रेखा ने इस काम की शुरूआत पति के साथ मजबूरी में की थी। पैसे की कमी के चलते जब पति के दो साथियों ने काम पर आना छोड़ दिया तो रेखा ने पति की मदद की। वो पति के साथ समुद्र में जातीं। हालांकि शुरूआती दिनों में सुमद्र में जाना उनके लिए मुश्किल भरा था। 

विज्ञापन

रेखा बताती हैं कि वो इससे पहले कभी समुद्र के किनारे भी नहीं गई थीं। जब वो पहली बार समुद्र में गई तो उन्हें उल्टी हो रही थी। कुछ समय तक ये सिलसिला जारी रहा। लेकिन धीरे-धीरे रेखा को नाव में बैठने की आदत हो गई। यहां तक कि फिशिंग से पहले रेखा तैरना भी नहीं जानती थीं। लेकिन बाद में तैराकी के साथ ही रेखा ने समुद्र में मछली पकड़ने की सारी बारीकियां सीखीं। आज वो किसी आम मछुआरे की तरह ही समुद्र के सही रास्तों से लेकर सही मौसम की जानकारी रखती हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed