फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Shakti ›   India's First Female IAS Officer Anna Rajam Malhotra biography in hindi

First Female IAS: आजाद भारत की पहली महिला आईएएस हैं अन्ना राजम मल्होत्रा, जानिए इनके बारे में

Fri, 24 Feb 2023 12:16 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Fri, 24 Feb 2023 12:16 PM IST
सार

बात सिविल सेवा की ही करें तो लोगों को यह पता होगा कि सिविल सेवा परीक्षा में सफलता हासिल करने वाले पहले भारतीय रवींद्रनाथ टैगोर के बड़े भाई सत्येंद्र नाथ टैगोर थे।

विज्ञापन
India's First Female IAS Officer Anna Rajam Malhotra biography in hindi
आईएएस अन्ना राजम मल्होत्रा - फोटो : facebook

विस्तार

First Female IAS : भारत की सबसे कठिन परीक्षा संघ लोक सेवा आयोग में हर साल लाखों अभ्यर्थी शामिल होते हैं, इसमें कई परीक्षार्थी अपनी मेहनत और लगन के बल पर परीक्षा को पास करते हैं। आईएएस की परीक्षा में पास होने वालों में पुरुषों के अलावा महिलाएं भी होती हैं। कई महिलाएं तो अपनी देश विदेश की अच्छी खासी नौकरी छोड़ सिविल सेवा की तैयारी करती हैं और पास होने के बाद प्रशासनिक सेवा का हिस्सा बनती हैं। जितना आसान आज लड़कियों के लिए किसी भी सरकारी सेवा का हिस्सा बनना है, वह पहले इतना आसान नहीं हुआ करता था। इतिहास में कई महिलाओं ने आज की नारी के लिए हर क्षेत्र में शामिल होने के रास्ते खोले। बात सिविल सेवा की ही करें तो लोगों को यह पता होगा कि सिविल सेवा परीक्षा में सफलता हासिल करने वाले पहले भारतीय रवींद्रनाथ टैगोर के बड़े भाई सत्येंद्र नाथ टैगोर थे। लेकिन क्या आपको पता है कि भारत की पहली आईएएस महिला कौन थीं, जिन्होंने यूपीएससी की परीक्षा पास की थी? जानिए देश की पहली भारतीय महिला आईएएस के बारे में।
विज्ञापन


देश की पहली महिला आईएएस अधिकारी का नाम

देश की पहली महिला आईएएस अधिकारी का नाम अन्ना राजम मल्होत्रा है। अन्ना राजम मल्होत्रा 1951 में भारतीय सिविल सेवा की परीक्षा में शामिल हुईं थीं और इस आईएएस की परीक्षा पास कर देश की पहली महिला अफसर बनीं।
विज्ञापन


आईएएस अन्ना राजम मल्होत्रा का जीवन परिचय

देश की पहली महिला अफसर अन्ना राजम मल्होत्रा का जन्म केरल में हुआ था। अन्ना राजम केरल के एर्नाकुलम जिले में 17 जुलाई 1924 में पैदा हुईं थीं। उन्होंने अपनी शुरुआती शिक्षा कोझिकोड से की। बाद में चेन्नई में स्थित मद्रास विश्वविद्यालय से अपनी आगे की शिक्षा पूरी की। कॉलेज पूरा होने के बाद अन्ना राजम ने प्रशासनिक सेवा में जाने का फैसला लिया और सिविल सेवा की तैयारी शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह अन्ना राजम मल्होत्रा की मेहनत और लगन का ही परिणाम था कि पहले ही प्रयास में 1951 में उन्होंने संघ प्रशासनिक सेवा की परीक्षा पास कर ली और देश की पहली महिला आईएएस अफसर बनकर इतिहास में अपना नाम दर्ज करा दिया। अन्ना राजम ने मद्रास कैडर से ट्रेनिंग ली।

आईएएस अन्ना राजम का करियर

आईएएस बनने बाद अन्ना राजम ने अपने सेवा काल में देश के दो प्रधानमंत्रियों और सात मुख्यमंत्रियों के साथ काम किया। उनकी सेवा काल में इंदिरा गांधी और राजीव गांधी के साथ काम किया। 1982 में दिल्ली में एशियाई खेलों का आयोजन हुआ। उस दौरान अन्ना राजम मल्होत्रा एशियाई खेलों की प्रभारी के तौर पर कार्यरत थीं। अन्ना राजम मल्होत्रा ने केन्द्रीय गृह मंत्रालय में भी अपनी सेवा दी थी।

अन्ना राजम मल्होत्रा की उपलब्धि

रिटायरमेंट के बाद अन्ना राजम मल्होत्रा ने प्रसिद्ध होटल लीला वेंचर लिमिटेड के डायरेक्टर पद पर कार्य किया। बाद में देश की सेवा करने के लिए अन्ना राजम मल्होत्रा को साल 1989 में भारत सरकार ने पद्म भूषण अवॉर्ड से सम्मानित किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed