फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Shakti ›   Gaza women find unique way to get rid of unemployment making beauty products by using rosemary basil mint and chamomile

गाजा की महिलाओं ने बेरोजगारी से निजात पाने का ढूंढा अनोखा तरीका, तुलसी, पुदीना और कैमोमिले से बना रही हैं ब्यूटी प्रोडक्ट्स

Sat, 31 Jul 2021 02:29 PM IST
संकल्प सिंह लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Sat, 31 Jul 2021 02:29 PM IST
सार

गाजा की महिलाओं ने बेरोजगारी से निजात पाने के लिए एक अनोखा तरीका ढूंढा है। वे विभिन्न प्रकार की औषधियों का प्रयोग करके उनका शैंपू, मॉइश्चराइजर बना रही हैं। उनके द्वारा बनाए गए इन ब्यूटी प्रोडक्ट्स की बिक्री 50 स्टोर्स में हो रही है।

विज्ञापन
Gaza women find unique way to get rid of unemployment making beauty products by using rosemary basil mint and chamomile
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Facebook/Muslim_women's_Council

विस्तार

लंबे समय से इस्राइल और फिलिस्तीन के विवाद के चलते गाजा स्ट्रिप को बहुत नुकसान उठाना पड़ा है। हमास और इस्राइली सेना के बीच होते युद्ध में वहां के आम नागरिकों को कई परेशानी झेलनी पड़ रही है। इस्राइल ने गाजा को कई तरफ से ब्लॉक कर रखा है। इस कारण वहां पर अर्थव्यवस्था से जुड़ी कई गतिविधियां नहीं चल पा रही हैं। गरीबी और बेरोजगारी का साया दिन-प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। इसी कड़ी में गाजा की महिलाओं ने बेरोजगारी से निजात पाने के लिए एक अनोखा तरीका ढूंढा है। वे विभिन्न प्रकार की औषधियों का प्रयोग करके उनका शैंपू, मॉइश्चराइजर बना रही हैं। उनके द्वारा बनाए गए इन ब्यूटी प्रोडक्ट्स की बिक्री 50 स्टोर्स में हो रही है। गाजा की एक फैक्ट्री में काम करने वाली ये महिलाएं रोजमेरी, पुदीना, कैमोमिले और तुलसी को प्रयोग में लाकर ब्यूटी प्रोडक्ट्स को तैयार कर रही हैं। ब्यूटी प्रोडक्ट्स बनाने का ये काम गाजा की महिलाओं को खूब पसंद आ रहा है।

विज्ञापन

वहां काम करने वाली एक महिला रेफका अल हमाल्वी बताती हैं - "इन प्रोडक्ट्स को बनाते वक्त हमको ऐसा लगता है, जैसी कि हम जमीन से जुड़े हुए हैं। इस काम को करने में किसी भी तरह का एडिटिव्स का प्रयोग नहीं किया जाता है।"

विज्ञापन
विज्ञापन

आपको बता दें कि गाजा की ये महिलाएं 17 प्रकार के ब्यूटी प्रोडक्ट्स को बना रही हैं। इसमें ब्रांड सीजी के तहत क्लींजर और बॉडी वॉश भी शामिल है। हमाल्वी कहती हैं - "अक्सर ये सब चीजें यूरोपियन देशों में किया जाता है। इस काम को यहां पर इन महिलाओं द्वारा करना काफी गर्व की बात है।" इस प्रोजेक्ट का उद्देश्य महिलाओं को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाना है। इसके अलावा उनकी अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देना है।
विज्ञापन

इस काम को करने के लिए उन्हें ऑस्ट्रेलिया और ग्लोबल चैरिटी ऑक्सफैम का समर्थन भी प्राप्त है। गाजा में काफी बेरोजगारी है। इस कारण इस प्रोजेक्ट के शुरू होने से पहले वहां कि महिलाएं पुदीना और थाइम की खेती करके उसे स्थानीय बाजारों में बेच देती थी। अब फैक्ट्री के खुल जाने की वजह से वे सुबह 5 बजे पहुंच जाती हैं और दिन में 40 से 50 किलो के ऑर्डर को पूरा करती हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed