फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Shakti ›   four bhopal women make utensils bank to cut plastic disposal in function provide free utensils for marriage and other social gathering

पर्यावरण बचाने की चाह में बनाया बर्तन बैंक, शादी में प्लास्टिक की जगह इस्तेमाल करने को देती हैं मुफ्त में

Mon, 09 Nov 2020 09:34 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Mon, 09 Nov 2020 09:34 AM IST
विज्ञापन
four bhopal women make utensils bank to cut plastic disposal in function provide free utensils for marriage and other social gathering
प्रतीकात्मक तस्वीर

पर्यावरण को बचाने के लिए हर छोटा कदम खास अहमियत रखता है। क्योंकि यहीं कदम एक दिन बड़ा बनता है और लोग फिर आपकी सराहना करते हैं। ऐसा ही कुछ किया इन चार महिलाओं ने। जिन्होंने शादी के फंक्शन में अक्सर लोगों को प्लास्टिक के गिलास और थालियां इस्तेमाल करते देखा। जिसके बाद उन्होंने बर्तन बैंक बनाने की सोची।

विज्ञापन

four bhopal women make utensils bank to cut plastic disposal in function provide free utensils for marriage and other social gathering
प्रतीकात्मक तस्वीर

भोपाल की रहने वाली इन चार महिलाओं इला मि़ड्डा, श्वेता शर्मा, स्मिता पटेल और डॉक्टर मधुलिका दीक्षित ने मिलकर बर्तन बैक बनाया। इनका मकसद पर्यावरण में संतुलन बनाना था। क्योंकि प्लास्टिक के थाली और गिलास पर्यावरण को बहुत नुकसान पहुंचाते हैं। इन चारों ने मिलकर बर्तन बैंक बनाया जो शादी और अन्य सामाजिक उत्सव में बर्तन उपलब्ध करवा सकें। 

विज्ञापन
विज्ञापन

21 सालों से साथ इन चारों महिलाओं ने सबसे पहले बाजार से पॉलीथिन लेना बंद किया। सामान खरीदने के लिए ये अपने साथ कपड़े का बैग लेकर जाती थीं। इसके बाद इन्होंने पहल कर बर्तन बैंक बनाया। इनके बर्तन बैंक में पांच सौ बर्तन है। जिनका पूरा ब्योरा रजिस्टर में दर्ज होता है। पर्यावरण प्रेमी इन महिलाओं ने प्लास्टिक वेस्ट को कम करने के लिए ये योजना बनाई। आज वो लोगों को इन बर्तनों को मुफ्त में उपलब्ध कराती हैं। हालांकि उनके इस काम में कई सारे लोगों का सहयोग होता है। जिनकी मदद से ये इतने सारे बर्तनों को इकट्ठा कर काम संचालित करती हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed