फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Shakti ›   Damayanti Manjhi Biography in Hindi Cuttack Deputy Mayor Damayanti Success Story

Damayanti Manjhi: झुग्गी में पली पढ़ी डिप्टी मेयर दमयंती मांझी के संघर्ष और सफलता की कहानी है रोचक

Sat, 16 Apr 2022 03:40 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Sat, 16 Apr 2022 03:40 PM IST
विज्ञापन
Damayanti Manjhi Biography in Hindi Cuttack Deputy Mayor Damayanti Success Story
दमयंती मांझी - फोटो : twitter

देश की बेटियां अपने बुलंद हौसलों से अपने सपने पूरे करने के लिए तत्पर हैं। भारत की महिलाएं काफी मेहनती और होनहार हैं। वह देश संभाल रहीं, राष्ट्र निर्माण में मदद कर रहीं और अपना भविष्य भी संवार रही हैं। जिस देश में कभी लड़कियां घूंघट से नहीं निकल पाती थी, वहां कि बेटियां आज अपनी शिक्षा पूरी करने के साथ ही परिवार को संभालने और अपने पैरों पर खड़े होने के लिए मेहनत कर रही हैं। इन बेटियों में एक नाम है दमयंती मांझी का। उड़ीसा की रहने वाली दमयंती वर्तमान में डिप्टी मेयर हैं। वह अभी मात्र 24 साल की हैं और पढ़ाई भी कर रही हैं। पहली बार नगर निगम के चुनाव के जरिए राजनीतिक मैदान में उतरी और जीत के बाद एक आदिवासी लड़की राष्ट्र निर्माण की दिशा में अपना योगदान दे रही है। चलिए जानते हैं झुग्गी में पली बढ़ी डिप्टी मेयर दमयंती मांझी के सफर के बारे में।

विज्ञापन


कौन हैं दमयंती मांझी?

दमयंती मांझी उड़ीसा की रहने वाली हैं। वह संथाल आदिवासी समुदाय से ताल्लुक रखती हैं। दमयंती उड़ीसा के जगतपुर बलीसाही झुग्गी में रहती हैं। उन्होंने रावेनशॉ विश्वविद्यालय से एम.काॅम कर रही हैं। वर्तमान में दमयंती डिप्टी मेयर के पद पर कार्यरत हैं।
विज्ञापन


दमयंती का जीवन संघर्ष

दमयंती के पिता नहीं हैं। पांच साल पहले ही उनका निधन हो गया था। पिता के निधन के बाद दमयंती और उनकी मां पर परिवार की जिम्मेदारी आ गई। दमयंती और उनकी मां ने मेहनत करके परिवार का पालन पोषण किया। दमयंती ने परिवार का पोषण और अपनी पढ़ाई दोनों को एक साथ जारी रखा। वह झुग्गी के बच्चों को ट्यूशन दिया करती थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

डिप्टी मेयर दमयंती का राजनीतिक जीवन

दमयंती के लिए राजनीति उनकी पहली चॉइस नहीं थी। वह कभी छात्र राजनीति में भी शामिल नहीं हुईं। नगर निगम का चुनाव उनके लिए पहला राजनीतिक इवेंट था। उन्होंने बीजू जनता दल के टिकट से कटक का नगर निगम चुनाव लड़ा और अब वह डिप्टी मेयर के पदभार को संभाल रही हैं। दमयंती की जीत की कहानी बहुत खास है। वह एक आदिवासी महिला हैं, जिनका न तो कोई राजनीतिक बैकग्राउंड है और नहीं कभी उन्होंने पहले कोई चुनाव लड़ा। दमयंती अपने क्षेत्र में सकारात्मक बदलाव चाहती थीं। वह अपने क्षेत्र की समस्याओं से परिचित थी और अपने लोगों की इन समस्याओं को सुलझाना चाहती थीं। ऐसे में जब उन्होंने बीजेडी पार्टी ने टिकट दिया तो वह पहली बार चुनाव में उतरी और चुनाव में जीत दर्ज कराके महज 24 साल की उम्र में ही डिप्टी मेयर बन गईं।  

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed