फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Shakti ›   Chanda Kochhar Former CEO of Private Bank Know How She is Handling Such Responsibility News in Hindi

Chanda Kochhar: भारतीय बैंकिंग सेक्टर में महिलाओं का वर्चस्व को बढ़ाने वाली चंदा कोचर के बारे में जानें

Thu, 17 Nov 2022 09:09 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Thu, 17 Nov 2022 09:09 AM IST
सार

चंदा कोचर के नेतृत्व में आईसीआईसीआई बैंक रिटेल बिजनेस में आया। भारत सरकार ने चंदा कोचर को पद्म भूषण से सम्मानित किया। यह देश का तीसरा सबसे बड़े नागरिक सम्मान है।
 

विज्ञापन
Chanda Kochhar Former CEO of Private Bank Know How She is Handling Such Responsibility News in Hindi
चंदा कोचर - फोटो : SELF

विस्तार

Chanda Kochhar Former CEO of Private Bank: ऐसे कई भारतीय हैं, जिनकी पहचान दुनिया के सबसे रईस, सबसे शक्तिशाली और टॉप लोगों में शुमार है। इन भारतीयों में केवल पुरुष ही नहीं महिलाएं भी शामिल हैं। इन महिलाओं ने अपने बल पर देश दुनिया में अपनी दमदार पहचान बना ली है। दुनिया की इन्हीं शक्तिशाली महिलाओं में एक नाम है चंदा कोचर का। चंदा कोचर एक निजी बैंक की मैनेजिंग डायरेक्टर और सीईओ रह चुकी हैं। भारतीय बैंकिंग सेक्टर में पुरुषों के वर्चस्व को तोड़ते हुए चंदा कोचर ने यह पद हासिल किया। हालांकि उनकी एक गलती ने उन्हें राजा से रंक भी बना दिया। आज देश के सबसे बड़े बैंकों में शामिल आईसीआईसीआई बैंक की सीईओ रह चुकीं चंदा कोचर का जन्मदिन है। चंदा कोचर के जन्मदिन पर जानें उनके बैंक का सीईओ बनने का सफर।

विज्ञापन


चंदा कोचर का जीवन परिचय

चंदा कोचर का जन्म राजस्थान के जोधपुर में एक सिंधी परिवार में 17 नवंबर 1961 को हुआ था। उनके पिता का नाम रूपचंद आडवाणी था, जो कि जयपुर के एक इंजीनियरिंग कॉलेज के प्रधानाचार्य थे। पिता के प्रोफेसर होने के कारण चंदा का बचपन एक शैक्षणिक माहौल में हुआ।
विज्ञापन


चंदा कोचर की शिक्षा

उनकी शुरुआती शिक्षा जयपुर के ही सेंट एंजेला सोफिया स्कूल से हुआ। आगे की पढ़ाई के लिए चंदा मुंबई चली गईं, जहां उन्होंने जय हिंद कॉलेज से बी. काॅम की डिग्री हासिल की। 1982 में स्नातक करने के बाद चंदा ने इंस्टीट्यूट ऑफ कॉस्ट एकाउंटेंट्स से कॉस्ट एकाउंटेंसी का कोर्स किया। फिर जमनालाल बजाज इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज मुंबई से एमएमएस की डिग्री हासिल की। मैनेजमेंट स्टडीज में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए चंदा को स्वर्ण पदक से भी सम्मानित किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


चंदा कोचर का विवाह

बाद में चंदा ने दीपक कोचर से शादी कर ली, जो कि बिजनेस स्कूल से ही उनके दोस्त थे। चंदा और दीपक कोचर के दो बच्चे हैं।

चंदा कोचर का करियर
 

  • पढ़ाई के बाद साल 1984 में चंदा कोचर ने बतौर मैनेजमेंट ट्रेनी आईसीआईसीआई में काम करना शुरू किया। महज दस साल में चंदा कोचर ने आईसीआईसीआई संपूर्ण स्वामित्व वाली बैंकिंग कंपनी बन गई। चंदा की भी इस दौरान तरक्की हुई।
  • ट्रेनी से चंदा कोचर असिस्टेंट जनरल मैनेजर के पद पर पहुंच गईं। यहां से लगातार वह सफलता की सीढ़ी चढ़ती रहीं। वह डिप्टी जनरल मैनेजर और जनरल मैनेजर के पद पर आसीन हुईं।
  • फिर 2001 में चंदा कोचर को बैंक का एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर बना दिया गया। उन्हें कॉरपोरेट बिजनेस की जिम्मेदारी मिली।
  • उसके बाद चंदा कोचर चीफ फाइनेंशियल ऑफिसर नियुक्त हुईं और आखिरकार साल 2009 में चंदा कोचर को बैंक का सीईओ और एमडी बनाया गया।

चंदा कोचर की उपलब्धियां

 चंदा कोचर के नेतृत्व में आईसीआईसीआई बैंक रिटेल बिजनेस में आया। भारत सरकार ने चंदा कोचर को पद्म भूषण से सम्मानित किया। यह देश का तीसरा सबसे बड़े नागरिक सम्मान है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed