फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Shakti ›   brahma kumaris chief rajyogini died in 104 year what is the secret of her long life

104 साल जीने वाली ब्रह्मकुमारी की हेड राजयोगिनी दादी की लंबी उम्र का क्या था राज?

Tue, 31 Mar 2020 06:30 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Tue, 31 Mar 2020 06:30 AM IST
विज्ञापन
brahma kumaris chief rajyogini died in 104 year what is the secret of her long life
Rajyogini Dadi Janki - फोटो : Twitter
ब्रह्मकुमारी की हेड राजयोगिनी दादी का पिछले सप्ताह गुरूवार को निधन हो गया था। 104 साल की लंबी आयु जीकर मरने वाली दादी को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि अगर योग और ध्यान का सहारा लिया जाए तो व्यक्ति निरोग होकर लंबी उम्र प्राप्त करेगा। इतनी ज्यादा उम्र की होने के बावजूद वो पूरी संस्था संभालती थीं। तो चलिए जानें उनकी इस लंबी उम्र का राज और राजयोगिनी दादी के जीवन की कुछ बातें।
विज्ञापन

 


 

सोलह साल की उम्र में राजयोगिनी जी ने अपने जीवन को मनुष्य के कल्याण के लिए समर्पित करने की ठान ली थी। ब्रह्मकुमारी के संस्थापक प्रजापिता ब्रह्मा बाबा से मिलने के बाद ही उन्होंने तय कर लिया था कि वो सामाजिक कुरीतियों को दूर करने में अपना योगदान देंगी। राजयोगिनी जी को प्रधानमंत्री मोदी जी ने स्वच्छ भारत मिशन का ब्रांड अंबेसडर भी बनाया था। वहीं उन्हें वर्ल्ड स्टेबल माइंड यानी दुनिया की सबसे स्थिर दिमाग की महिला का खिताब भी दिया गया था।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

राजयोगिनी सौ साल पूरे होने के बाद अपनी दिनचर्या वैसे ही रखती थी। यानी की सुबह तीन बजे उठना और ध्यान करना। साथ में सात्विक भोजन और नियमित दिनचर्या। 1970 में लंदन में सबसे पहले वो आध्यात्मिकता का नारा लेकर गईं थी। जहां से उन्होंने इसे कई सारे देशों में फैलाया था।

राजयोगिनी की लंबी उम्र का राज उनके विचारों में भी छिपा हुआ था। सबके बारे में अच्छा सोचना, नेक इरादा रखना, सबका भला करना और निरंतर काम करना। इन्ही बातों से वो अपनी इतनी बड़ी संस्था की चहेती होने के साथ ही पूरे विश्व में एक ऊंचा स्थान रखती थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed