फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Shakti ›   Bihar Girls Alka Singh and Khushi Yadav Won Gold medal in khelo india youth games 2025

Khelo India Youth Games 2025: बिहार की दो बेटियों ने जीता स्वर्ण, जानिए अल्का सिंह और खुशी यादव के बारे में

Thu, 15 May 2025 04:29 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवानी अवस्थी Updated Thu, 15 May 2025 04:29 PM IST
सार

Bihar Girls Alka Singh and Khushi Yadav Won Gold in Khelo India: बिहार की दो बेटियों खुशी यादव और अल्का सिंह ने खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 में स्वर्ण पदक जीते। उनकी सफलता ने न सिर्फ राज्य का मान बढ़ाया है, बल्कि अन्य युवा खिलाड़ियों के लिए भी नई राह खोली है। 

विज्ञापन
Bihar Girls Alka Singh and Khushi Yadav Won Gold medal in khelo india youth games 2025
खुशी यादव और अल्का सिंह - फोटो : X

विस्तार

Bihar Girls Alka Singh and Khushi Yadav Won Gold in Khelo India : खेलों की दुनिया में बिहार की बेटियों ने कमाल कर दिखाया है। खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 में बिहार की दो होनहार बेटियों अल्का सिंह और खुशी यादव ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया। ये जीत सिर्फ खेल प्रतियोगिता में सफलता नहीं, बल्कि पूरे बिहार के लिए गर्व का क्षण है। इनकी मेहनत, लगन और जज्बा हर युवा खिलाड़ी के लिए प्रेरणा है। उनकी सफलता ने न सिर्फ राज्य का मान बढ़ाया है, बल्कि अन्य युवा खिलाड़ियों के लिए भी नई राह खोली है। आइए जानते हैं बिहार की बेटियों अल्का सिंह और खुशी यादव के बारे में।

विज्ञापन

 

खुशी यादव ने जीता स्वर्ण
 

बिहार की खुशी यादव ने खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 में 2000 मीटर स्टीपलचेज में स्वर्ण पदक हासिल किया। शानदार प्रदर्शन करते हुए खुशी ने 9:52.10 के समय में जीत दर्ज की। दो लैप बाकी रहते ही वह बाकी धाविकाओं से आगे निकल गईं। खुशी यादव ने अपने इवेंट में जबरदस्त दौड़ लगाई और विरोधियों को पीछे छोड़ते हुए गोल्ड मेडल पर कब्जा जमाया। उनकी फुर्ती और स्टैमिना ने उन्हें प्रतियोगिता की स्टार बना दिया। यह बिहार की एथलेटिक्स में दूसरा स्वर्ण पदक रहा। इससे पहले अल्का सिंह ने शॉट पुट में राज्य को पहला स्वर्ण पदक दिलाया था। 

विज्ञापन

कौन हैं अल्का सिंह

अल्का सिंह खेलो इंडिया यूथ गेम्स में एथलेटिक्स में शॉट पुट में स्वर्ण पदक जीतने वाली बिहार की पहली एथलीट हैं। उन्होंने पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स में एथलेटिक्स के अंडर-18 शॉटपुट में 14.73 मीटर की थ्रो के साथ स्वर्ण पदक अपने नाम किया। उनकी ताकत, तकनीक और आत्मविश्वास ने उन्हें एक चमकदार खिलाड़ी के रूप में सामने लाया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने इससे पहले साल 2024 में खेलो इंडिया की अस्मिता लीग में भी स्वर्णिम सफलता हासिल की थी। अलका सिंह बिहार के सीवान जिले की रहने वाली हैं। वह अपने कोच पदम गिरी के मार्गदर्शन में पिछले तीन साल से ट्रेनिंग कर रही है। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed