फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Shakti ›   Anjali das Started trip to Ladakh on Foot to raise fitness awareness

फिटनेस के प्रति जागरूकता: असम से लद्द्ख की पैदल यात्रा कर रही हैं अंजली दास, ताकि लोगों को मिल सके प्रेरणा

Tue, 24 Aug 2021 01:09 PM IST
Abhilash Srivastava लाइफ स्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफ स्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Abhilash Srivastava Updated Tue, 24 Aug 2021 01:09 PM IST
विज्ञापन
Anjali das Started trip to Ladakh on Foot to raise fitness awareness
पेदल यात्रा पर निकलीं अंजली दास (प्रतीकात्मक) - फोटो : pixabay
अच्छी फिटनेस आज के समय की सबसे जरूरी चीज है। इसी को लेकर लोगों के बीच जागरूकता फैलाने के लिए असम की अंजली दास ने अनोखी पहल की है। अंजली, असम से लेकर लद्दाख तक की पैदल यात्रा कर रही हैं। 13 अगस्त से शुरू हुई यह यात्रा कुल 2796 किलोमीटर तय करने के बाद पूरी होगी। गले में  पारंपरिक असमिया गमछा डालकर लंबे सफर पर निकलीं अंजली का लक्ष्य लोगों में फिजिकल फिटनेस के प्रति जागरूकता भरना है। अंजली कहती हैं, लोगों में समय के साथ शारीरिक रूप से निष्क्रियता बढ़ती जा रही है। ऐसे में शायद मेरी इस कोशिश से लोगों में नई ऊर्जा जगे और वह भी फिटनेस के प्रति ध्यान देना शुरू करें। 
विज्ञापन


यात्रा शुरू करने से पहले इस बारे में अंजली ने बताया, मैं अपनी यात्रा के दौरान रोजाना 50 किमी चलने का लक्ष्य रखूंगी और यह यात्रा अकेले ही पूरी करूंगी। हैरानी की बात यह है कि उनका लक्ष्य बिना किसी डॉक्टर, सुरक्षा कर्मियों या एम्बुलेंस की मदद के अपनी यात्रा पूरी करना है। ध्यान देने वाली बात यह भी है कि ऐसा करने वाली अंजलि दास असम के साथ-साथ ही पूर्वोत्तर की पहली महिला हैं। अपने लक्ष्य को लेकर दृढ़ अंजली कहती हैं, 'मैं किसी भी परिस्थिति में लद्दाख की अपनी यात्रा को नहीं रोकूंगी, चाहे बारिश हो या अन्य प्राकृतिक आपदा। कोरोना संक्रमण के खतरे को देखते हुए मैं सुरक्षा के सभी उपायों का पालन कर रही हूं।''
विज्ञापन

अनुमान के मुताबिक असम से लद्दाख तक के करीब 2800 किलोमीटर की दूरी तय करने में तीन माह का समय लग सकता है। इतने दिनों में आने वाले खर्च के लिए अंजलि अपनी जमा पूंजी और गांववासियों द्वारा दी गई राशि का उपयोग करेंगी। ऐसा पहली बार नहीं है जब अंजली ने कुछ हटकर करने का प्रयास किया है, वह कोलकाता हाफ मैराथन का भी हिस्सा रह चुकी हैं। इतना ही नहीं साल 2018 और 2019 में उन्हें सिल्वर भी प्राप्त हो चुका है। खेल और फिटनेस से प्रेम करने वाली अंजली लोगों को भी इसकी आवश्यकताओं के लिए जागरूक करती रही हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed