फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Shakti ›   Andhra Pradesh Daily Wage Labourer Sake Bharathi Got Phd Degree

Inspiration: खेतों में काम कर महिला ने पूरी की पीएचडी, जानिए दिहाड़ी मजदूर साके भारती के संघर्ष की कहानी

Wed, 03 Jul 2024 03:06 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवानी अवस्थी Updated Wed, 03 Jul 2024 03:06 PM IST
सार

आंध्र प्रदेश की रहने वाली साके भारती नाम की महिला ने हाल ही में पीएचडी की डिग्री हासिल की है, जिसके साथ ही उनके नाम के आगे डाॅ. लग गया है। साके भारती देशभर के लिए मिसाल बन गई हैं।
 

विज्ञापन
Andhra Pradesh Daily Wage Labourer Sake Bharathi Got Phd Degree
Sake Bharathi - फोटो : twitter

विस्तार

Sake Bharathi Got Phd Degree: वह खेत में फावड़ा चलाती थी, गाय के गोबर से उपले बनाती थी, दिहाड़ी मजदूरी कर परिवार संभालती थी और रात में जब पति और बच्चे थक कर सो जाते तो देखे हुए सपनों को साकार करने में लग जाती थी। उस महिला को सलाम, जिसने जीवन के संघर्षों के सामने हार नहीं मानी। महिला दिहाड़ी मजदूरी करती थी लेकिन उसने अपने नाम के आगे डाॅ. लगाने का सपना देखा और इस सपने को पूरा कर दिखाया। आइए जानते हैं पीएचडी की डिग्री हासिल करने वाली दिहाड़ी मजदूर महिला के बारे में।

विज्ञापन


कौन हैं पीएचडी होल्डर दिहाड़ी मजदूर महिला


आंध्र प्रदेश की रहने वाली साके भारती नाम की महिला ने हाल ही में पीएचडी की डिग्री हासिल की है, जिसके साथ ही उनके नाम के आगे डाॅ. लग गया है। साके भारती देशभर के लिए मिसाल बन गई हैं।

विज्ञापन

 

साके भारती का जीवन परिचय


साके भारती आंध्र प्रदेश के अनंतपुर जिले में नागुलागुद्दम गांव की रहने वाली हैं। वह बेहद गरीब परिवार से ताल्लुक रखती हैं। सरकारी संस्थान से 12वीं की पढ़ाई के बाद ही उनकी शादी हो गई। शादी के बाद बच्चे और परिवार की जिम्मेदारी उठा रहीं साके भारती अपने सपने नहीं भूलीं। शादी के बाद भी उनके घर की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं थी। लेकिन उन्होंने हार न मानते हुए पढ़ाई जारी रखी।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

पति ने दिया साथ


उन्होंने अनंतपुर से एसएसबीएम डिग्री एंड पीजी कॉलेज से केमिस्ट्री में स्नातक और परास्नातक की डिग्री हासिल की। इस दौरान वह घर पर बच्चे को संभालने के साथ ही खेतों में मजदूरी करती थीं, ताकि पति संग घर की आर्थिक स्थिति को संभाल सकें। पति शिव प्रसाद ने भारती का साथ दिया और पीएचडी में दाखिला कराया। भारती ने केमिस्ट्री में बाइनरी लिक्विड मिक्सचर्स में पीएचडी की।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed