फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Shakti ›   american physician aruna subramanian who lead the team coronavirus treatment remdesivir

कोरोना के इलाज में अहम रेमडेसिवीर दवा की जांच में शामिल है भारतीय मूल की ये महिला, जांच दल का कर रहीं नेतृत्व

Wed, 06 May 2020 10:19 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Wed, 06 May 2020 10:19 AM IST
विज्ञापन
american physician aruna subramanian who lead the team coronavirus treatment remdesivir
सांकेतिक तस्वीर
पूरी दुनिया में कोरोना वायरस महामारी बनकर फैल चुका है। जिसका अभी तक कोई भी सटीक इलाज नहीं बना है। किसी भी तरह की वैक्सीन या फिर दवा को नहीं खोजा जा सका है जो पूरी तरह से कोरोना के इलाज में उपयोग में लाई जा सके। ऐसे में दुनिया के बहुत सारे शोध केन्द्रों पर वैक्सीन इजाद करने का काम किया जा रहा है। वहीं इबोला के इलाज में कारगर रेमडेसिवीर दवा पर भरोसा करने की उम्मीद की जा रही है। इस दवा का परीक्षण अमेरिकन फार्मास्युटिकल कंपनी गिलयड साइंसेस की तरफ से किया जा रहा है। तीसरे चरण के रिजल्ट पॉजिटिव आने से लोगों की उम्मीद बढ़ती जा रही है। हालांकि इस क्लिनिकल ट्रायल की एक खास बात और है। इस ट्रायल करने वाली टीम का नेतृत्व एक भारतीय मूल की अमेरिकी डॉक्टर कर रही है। इस डॉक्टर का नाम है अरुणा सुब्रमण्यम हैं जो लगातार इस दवा के ट्रायल में लगी हैं।
विज्ञापन



 

american physician aruna subramanian who lead the team coronavirus treatment remdesivir
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : PTI

अरुणा सुब्रमण्यम ने जोन हॉपकिंस यूनिवर्सिटी से इन्फेक्शनल डिसीसेज पर फैलोशिप की है। इसके साथ अरुणा एक ट्रेंड साउथ इंडियन डांसर भी हैं। वो अमेरिका के आसपास के क्षेत्रों में शास्त्रीय नृत्य शो का आयोजन करने में मदद करती हैं। अरुणा वर्तमान में स्टैनफोर्ड मेडिसिन में जांच दल का हिस्सा हैं। 



 
विज्ञापन
विज्ञापन

अरुणा बताती हैं कि उन्हें चिकित्सा के क्षेत्र में जाने की प्रेरणा अपने फैलोशिप के दिनों में मिली। जब वो जोन हापकिंस में फैलोशिप कर रही थी तो उन्होंने डॉक्टर पॉल टकर को देखा, जो बड़े ही तन्मयता से मरीजों की देखभाल किया करते थे। उन्हीं को देखकर लगा कि दूसरों के लिए कुछ करने में ही इंसान को संतुष्टि मिलती है। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed