फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Shakti ›   afghanistan teenage girl shot talibani charampanthi for revenge in her parents murder

अफगानिस्तानः लड़की ने मां-बाप के हत्यारे तालिबान चरमपंथियों से लिया बदला

Thu, 23 Jul 2020 09:15 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Thu, 23 Jul 2020 09:15 AM IST
विज्ञापन
afghanistan teenage girl shot talibani charampanthi for revenge in her parents murder
तालिबानी आतंकी - फोटो : सोशल मीडिया

वाकया अफगानिस्तान के गोर प्रांत के गरिवे गांव में 17 जुलाई की रात का है। वहां के स्थानीय अधिकारियों ने बताया कि लड़की ने अपने घर में रखे एके-47 राइफल से दो चरमपंथियों को मार डाला और कई अन्य को घायल कर दिया। घटना की जानकारी देते हुए अधिकारियों ने बताया कि लड़की के पिता सरकार के समर्थक थे और गांव के मुखिया थे। इससे नाराज तालिबान चरमपंथी गरिवे गांव में उनके घर आए और हमला कर दिया।

विज्ञापन

 

स्थानीय पुलिस प्रमुख हबीबुर्रहमान मालिकजादा ने समाचार एजेंसी एएफपी को बताया कि चरमपंथियों ने लड़की के पिता को घर के बाहर खींचा और जब उसकी मां ने विरोध करने की कोशिश की तो दोनों को मार दिया। अधिकारी ने बताया,"इसके बाद घर के भीतर मौजूद लड़की ने घर में रखी एके-47 राइफल उठाई और पहले अपने मां-बाप को मारने वाले चरमपंथियों को मार डाला और फिर कुछ और चरमपंथियों को घायल कर दिया।"

लड़की की उम्र 14 से 16 साल के बीच बताई जा रही है। सोशल मीडिया पर हाथों में एके-47 लिए उसकी एक तस्वीर भी शेयर हो रही है। इस घटना के बाद तालिबान के कई और चरमपंथी आए और उन्होंने लड़की के घर पर हमला करने की कोशिश की, लेकिन कुछ गांववालों और सरकार समर्थक हथियारबंद गुटों ने उन्हें संघर्ष के बाद पीछे हटने पर मजबूर कर दिया। प्रांत के गवर्नर के प्रवक्ता ने एएफपी को बताया कि अफग़ान सुरक्षाबल इस लड़की और उसके छोटे भाई को अपनी सुरक्षा में लेते हुए किसी अन्य स्थान पर ले गए हैं।



 
विज्ञापन
विज्ञापन

तारीफ

घटना के बाद सोशल मीडिया पर लड़की की तारीफ की जा रही है। नजीबा रहमी नाम की एक यूजर ने फेसबुक पर लिखा - "उसके साहस को सलाम।" एक और यूजर मोहम्मद सालेह ने फेसबुक पर लिखा - "हमें पता है, माता-पिता की जगह कोई नहीं ले सकता, पर तुमने जो बदला लिया है उससे तुम्हें थोड़ी शांति मिलेगी। " मीडिया रिपोर्टों के अनुसार गोर अफगानिस्तान के सबसे कम विकसित प्रांतों में से एक है। तालिबान ने फरवरी में अमेरीका के साथ एक शांति समझौता किया था। लेकिन उसका एक बहुत बड़ा गुट अफगान सरकार को उखाड़ फेंकना चाहता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed