फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Shakti ›   aap party politician shalini singh join army after husband martyr

पति की शहादत के बाद नहीं खोया धैर्य, सेना में कैप्टन बनने के बाद चुनी सियासत की राह

Sun, 06 Dec 2020 10:32 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Sun, 06 Dec 2020 10:32 AM IST
विज्ञापन
aap party politician shalini singh join army after husband martyr
कैप्टन शालिनी सिंह - फोटो : अमर उजाला

मुश्किल वक्त में जो धैर्य से काम करें उसे सफल होने से कोई नहीं रोक सकता। ऐसी ही कहानी है सेना में कैप्टन के पद पर काम कर चुकीं शालिनी सिंह की। जिन्होंने मात्र 23 साल की उम्र में पति को खो दिया। सेना में नौकरी करते हुए शालिनी सिंह के पति शहादत को प्राप्त हुए। आज शालिनी राजनीति में अपनी किस्मत आजमा रही हैं। 

विज्ञापन

साल 2001 में मेजर अविनाश सिंह भदौरिया कश्मीर में चार आतंकियों से मोर्चा लेते हुए शहीद हुए। 23 साल की उम्र में शालिनी दो साल के बच्चे की मां थी। ऐसे में पति का साथ छोड़ देना उनके लिए किसी दैवीय आपदा से कम नही था। लेकिन अपने आंसुओं को ताकत बना वो सेना में भर्ती हुईं। तीन महीने के भीतर शार्ट सर्विस कमीशन में चयन हो गया। फिर सेना में कमीशन मिल गया। वहीं पति अविनाश सिंह को मरणोपरांत कीर्ति चक्र से सम्मानित किया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

छह साल तक लगातार देश के अलग-अलग हिस्सों में सेना में नौकरी की। लेकिन बेटे के भविष्य के लिए नौकरी छोड़नी पड़ी। क्योंकि सिंगल मदर बन उसे पालने के लिए देखभाल जरूरी थी। साल 2017 में सौंदर्य प्रतियोगिता मिस अर्थ में भारत का प्रतिनिधित्व किया। सिंगल पैरेंट कैटेगरी में मिसेज इंडिया क्लासिक क्वीन खिताब जीतने वाली पहली भारतीय महिला है शालिनी सिंह। हमेशा नया करने की चाह रखने वाली शालिनी ने सियासत में कदम रखा है। वो इस समय आप पार्टी की प्रवक्ता के पद पर काम कर रही हैं। लगातार संघर्षों के जरिए शालिनी अपने बेटे की परवरिश कर अपने लिए नया मुकाम बना रही हैं। साथ ही खुद को कमजोर और असहाय समझने वाली महिलाओं के लिए बहुत बड़ा उदाहरण भी पेश कर रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed