फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Shakti ›   91 year old kanta swaroop krishna runs blood donation camp

91 साल की कांता स्वरूप सालों से चला रहीं ब्लड डोनेशन कैंप, इस उम्र में कर रहीं लोगों को जागरुक

Sun, 04 Oct 2020 10:01 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Sun, 04 Oct 2020 10:01 AM IST
विज्ञापन
91 year old kanta swaroop krishna runs blood donation camp
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला।

91 साल की कांता स्वरूप कृष्णा के लिए अकेले सारे काम करना मुमकिन नही है। लेकिन वो अपने इस पेशे को छोड़ना नहीं चाहती। वो सालों से ब्लड डोनेशन कैंप का आयोजन करती आ रही हैं। उनका कहना है कि ज्यादा से ज्यादा लोग ब्लड कैंप का आयोजन करें। जिससे कि किसी गरीब जरूरतमंद को खून खरीदना ना पड़े। फिलहाल वो आजकल फोन कर लोगों को इस काम के लिए जागरुक कर रही हैं। 

विज्ञापन

हालांकि कांता स्वरूप के इस सालों पुराने काम को संभालने में उनकी बेटी नीति सरीन मदद करती हैं। कांता लोगों को ब्लड बैंक के लिए आर्थिक मदद देने की भी अपील करती हैं। कांता को उनके इस सराहनीय काम के लिए सालों पहले 1971 में पद्मश्री से भी सम्मानित किया गया था। हालांकि वर्तमान समय की स्थिति को देखते हुए उन्हें काफी दुख होता है। उनका कहना है कि कोविड की वजह से इस समय ब्लड डोनेशन कैंप का आयोजन बहुत कम हो गया है। जबकि ये समय सबसे ज्यादा ब्लड की जरूरत है। इसलिए जरूरी है कि ऐसे कैंप का आयोजन हर हाल में हो। 

विज्ञापन
विज्ञापन

कांता स्वरूप कृष्ण ने साल 1964 से अभियान की शुरूआत की थी। कांता ने 2004 में रोटरी क्लब की मदद से रोटरी और ब्लड बैंक सोसाइटी सेंटर की स्थापना की थी। जो कि नेशनल एड्स कंट्रोल ऑर्गनाइजेशन द्वारा तय किए गए मूल्य पर मरीजों को खून उपलब्ध कराती थीं। कांता को अपने इस अभूतपूर्व कार्य के लिए राजीव गांधी अवॉर्ड और मदर टेरेसा अवॉर्ड से भी नवाजा गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed