फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Shakti ›   15 year old girl go school with cycle 24 km daily score 98.5 percent marks in high school

24 किमी साइकिल चला पढ़ने जाती थी रोशनी, दसवीं में आए 98.5 प्रतिशत अंक

Wed, 08 Jul 2020 09:30 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Wed, 08 Jul 2020 09:30 AM IST
विज्ञापन
15 year old girl go school with cycle 24 km daily score 98.5 percent marks in high school
रोशनी भदौरिया - फोटो : social media

रोशनी भदौरिया रोजाना करीब 24 किमी साइकिल चलाकर स्कूल जाती और आती थी। मध्य प्रदेश के बींद जिले की रोशनी ने दसवीं के बोर्ड परीक्षाओं में 98.5 प्रतिशत अंक लाकर माता-पिता का नाम गर्व से ऊंचा कर दिया है। इसके साथ ही रोशनी मेरिट लिस्ट में आंठवे पायदान पर भी है। महागांव से रोशनी का स्कूल 12 किमी है। जहां वो रोजाना साइकिल से पढ़ने जाती है। इस तरह आने-जाने में उसे करीब 24 किमी का चक्कर लगाना पड़ता है।

विज्ञापन

 

लेकिन बेटी की मेहनत रंग लाई है। तभी तो बेटी के इतने अच्छे नंबर देख पिता पुरुषोत्त्तम भदौरिया खुशी से फूले नहीं समा रहे। उन्होंने कहा कि उनके सभी बच्चे पढ़ने में अच्छे है लेकिन इसने हम सबका सिर गर्व से ऊंचा कर दिया है। मेरी इच्छा है कि ये आगे की पढा़ई पूरी कर बड़े शहर में अच्छे पद पर काम करे। रोशनी के पिता किसान हैं। भीषण गर्मी और बारिश में भी रोशनी हमेशा स्कूल जाया करती थी। कई बार बारिश की वजह से उसे स्कूल से घर ना आकर रिश्तेदार के घर रुकना पड़ता था। रोशनी ने गणित और विज्ञान में पूरे शत प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। वहीं अंग्रेजी में उसके 96 नंबर है।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

आत्मविश्वास से लबरेज रोशन ने बताया कि वो आगे चलकर आईएएस बनकर कलेक्टर बनना चाहती है। बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी के  बारे में रोशनी कहती हैं कि वो हमेशा क्लास अटेंड करती थी और याद किए हुए को लिखने पर ध्यान देती थी। रोशनी का सपना आईएएस बनने का है इसलिए वो 11वीं में मैथमेटिक्स लेकर पढ़ना चाहती है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed