एड्स से भी ज्यादा खतरनाक है ‘सेक्स सुपरबग’
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अभी तक एचआईवी एड्स को सबसे ज्यादा खतरनाक माना जाता था लेकिन हाल ही में एक नया जानलेवा वायरस सामने आया है जिससे दुनिया भर में हलचल मच गई है।
हाल ही में हवाई में ‘सेक्स सुपरबग’ के दो मामलों के सामने आने से दुनिया भर के डॉक्टर्स चिंता में है।
ऐसा माना जा रहा है कि एड्स फैलाने वाले वायरस ‘एचआईवी’ से भी ज्यादा खतरनाक और जानलेवा है ‘सेक्स सुपरबग’ का वायरस।
ऐसा इसीलिए भी क्योंकि ‘सुपरबग’ के बैक्टीरिया एड्स के वायरस से भी अधिक तेजी से फैलते हैं और जल्दी असर दिखाते हैं।
इतना ही नहीं, जहां एचआईवी से संक्रमित व्यक्ति के शरीर को कमजोर होने में वक्त लगता है वहीं, ऐसा माना जा रहा है कि सुपरबग के प्रभाव इससे भी अधिक घातक हो सकते हैं।
डॉक्टर्स का तो ये भी मानना है कि सुपरबग वायरस से ‘सेप्टिक शॉक’ हो सकता है जिससे पीड़ित व्यक्ति की कुछ ही दिनों में मौत हो सकती है।
ये भी माना जा रहा है कि ‘सेफ सेक्स’ से ही ‘सुपरबग’ वायरस से बचा जा सकता है।
‘सेक्स सुपरबग’ को ‘गोनोरिया’ या ‘एचओ41’ नामों से भी पहचाना जाता है।
‘सेक्स सुपरबग’ वायरस के बारे में सबसे पहले जापान में 2011 में पता चला था। एक सेक्स वर्कर में ‘एचओ41’ के लक्षण देखे गए थे। जापान से फैलता हुआ ये वायरस हवाई, कैलीफोर्निया और नॉर्वे तक पहुंच गया।
गौरतलब है कि ‘सुपरबग’ ऐसा वायरस है जिस पर किसी दवा का कोई असर नहीं होता। हालांकि स्वास्थ्य विभाग इसकी रोकथाम के लिए एंटीबॉयटिक ढूंढने की कोशिशों में जुटे हुए हैं।