{"_id":"65a9c6d1e614f1ad1d042904","slug":"shri-ram-for-the-prisoners-too-51-thousand-lamps-and-40-thousand-ram-flags-will-reach-ayodhya-from-75-jails-2024-01-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya Ram Mandir : बंदियों के भी श्रीराम...75 जेलों से 51 हजार दीपक और 40 हजार रामध्वज पहुंचेंगे अयोध्या","category":{"title":"Ram Mandir","title_hn":"राम मंदिर","slug":"ram-mandir"}}
Ayodhya Ram Mandir : बंदियों के भी श्रीराम...75 जेलों से 51 हजार दीपक और 40 हजार रामध्वज पहुंचेंगे अयोध्या
Fri, 19 Jan 2024 06:18 AM IST
दुष्यंत शर्मा
राहुल दुबे, अयोध्या
राहुल दुबे, अयोध्या
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Fri, 19 Jan 2024 06:18 AM IST
सार
उत्तर प्रदेश की 75 जिला जेलों में बंद कैदी और बंदी भी भगवान राम में अपनी आस्था प्रकट कर रहे हैं। गाय के गोबर से बने 51 हजार दीपक अलग-अलग जेलों से अयोध्या पहुंचेंगे।
विज्ञापन
नोएडा जेल के कैदियों ने एलईडी दीपक बनाये हैं। ये पानी डालने से जलेंगे।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
श्रीराममंदिर की प्राण प्रतिष्ठा की तैयारियों के यज्ञ में हर कोई अपनी सामर्थ्य के अनुसार आहुति दे रहा है। उत्तर प्रदेश की 75 जिला जेलों में बंद कैदी और बंदी भी भगवान राम में अपनी आस्था प्रकट कर रहे हैं। गाय के गोबर से बने 51 हजार दीपक अलग-अलग जेलों से अयोध्या पहुंचेंगे।
विज्ञापन
कानपुर, फतेहगढ़ समेत अन्य जेलों में बंदियों ने रामध्वज तैयार किए हैं। इनकी संख्या करीब 40 हजार है और नोएडा जेल के बंदियों ने एक हजार एलईडी दीपक तैयार कर अयोध्या भेजे हैं। बाराबंकी जेल में भगवा रामनामी झोला तैयार किया गया है।
विज्ञापन
बंदी और कैदियों में भी प्राण प्रतिष्ठा को लेकर उत्साह है। कई जेलों में कैदी उस दिन व्रत भी रख रहे हैं। सभी जेलों में प्राण प्रतिष्ठा समारोह लाइव दिखाया जाएगा।
विज्ञापन
-धर्मवीर प्रजापति, यूपी के कारागार एवं होमगार्ड राज्यमंत्री