फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Ram Mandir ›   RSS chief Bhagwat formally invited to January 22 Ram temple consecration

Ram Mandir: मोहन भागवत से मिले नृपेंद्र मिश्रा-आलोक कुमार; राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के लिए किया आमंत्रित

Wed, 10 Jan 2024 09:28 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Wed, 10 Jan 2024 09:28 PM IST
सार

आरएसएस प्रमुख ने कहा कि राम मंदिर के उद्घाटन को लेकर हर गांव और घर में बड़ा उत्साह है। उन्होंने कहा, यह अत्यंत सौभाग्य की बात है कि मुझे ऐसे भव्य अवसर पर वहां उपस्थित होने का अवसर मिला है। यह इस देश की गरिमा और पवित्रता को मजबूत करने का अवसर है।  

विज्ञापन
RSS chief Bhagwat formally invited to January 22 Ram temple consecration
Ram Mandir - फोटो : ANI

विस्तार

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) प्रमुख मोहन भागवत को 22 जनवरी को अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया गया। राम मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्रा और विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के कार्यकारी अध्यक्ष आलोक कुमार ने बुधवार को दिल्ली में भागवत से मुलाकात की और उन्हें औपचारिक रूप से आमंत्रित किया।

विज्ञापन


इस समारोह के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और देश भर से हजारों साधु-संतों को आमंत्रित किया गया है। प्राण प्रतिष्ठा समारोह में एक लाख से अधिक श्रद्धालुओं के अयोध्या पहुंचने की संभावना है।
विज्ञापन


यह देश की गरिमा और पवित्रता को मजबूत करने का अवसर...
आरएसएस प्रमुख ने कहा कि राम मंदिर के उद्घाटन को लेकर हर गांव और घर में बड़ा उत्साह है। उन्होंने कहा, यह अत्यंत सौभाग्य की बात है कि मुझे ऐसे भव्य अवसर पर वहां उपस्थित होने का अवसर मिला है। यह इस देश की गरिमा और पवित्रता को मजबूत करने का अवसर है। उन्होंने कहा, इतने वर्षों के बाद हमने भारत के स्वत्व के प्रतीक का पुनर्निर्माण किया है और यह हमने अपने नेक प्रयासों के आधार पर किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा, यह एक तरह से पूरी दुनिया के लिए घोषणा है कि भारत अपने दम पर खड़ा है और अब पूरी दुनिया में समृद्धि और शांति के लिए आगे बढ़ेगा। भागवत ने कहा कि उन्हें लगता है कि प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होने का अवसर मिलना सौभाग्य की बात है। उन्होंने कहा, इसके माध्यम से हमें वह दिशा मिल गई है, जो हमारी होनी चाहिए, जिसे हम कई दशकों से ढूंढने की कोशिश कर रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed