Ram Mandir: अयोध्या की ट्रेनें हुईं फुल, रामभक्त परेशान न हों इसलिए IRCTC दे रहा बस से सफर करने की सुविधा
निरंतर एक्सेस के लिए सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ रजिस्टर्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ सब्सक्राइब्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
विस्तार
अयोध्या के राम मंदिर की तैयारियां अंतिम दौर में हैं। पीएम मोदी की 22 जनवरी को मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा करने के बाद 23 जनवरी से आम लोगों का मंदिर में दर्शन के लिए आने का सिलसिला शुरू हो जाएगा। देश के कोने-कोने से लोग राम मंदिर के दर्शन को अयोध्या पहुंचने का प्लान कर रहे हैं।
बड़ी संख्या श्रद्धालु राम मंदिर के लिए दर्शन के लिए पहुंचेंगे। ऐसे में कई लोगों को ट्रेनों में टिकट नहीं मिलने जैसी समस्या का सामना करना पड़ेगा। अगर आप भी राजधानी दिल्ली से राम मंदिर के दर्शन के लिए अयोध्या जाना चाहते हैं लेकिन ट्रेनों में टिकट नहीं मिल रहे हैं, तो फिर राम भक्तों को परेशान होने की जरूरत नहीं है। आईआरसीटीसी राम भक्तों के लिए दिल्ली से अयोध्या के लिए बस में टिकट बुकिंग का मौका दे रहा है।
आईआरसीटीसी ने अपने एक्स हैंडल पर इस बात की जानकारी दी। आप आईआरसीटीसी के पोर्टल पर जाकर बुकिंग कर सकते हैं। टिकट बुक करने के लिए आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर जाना होगा। इसके बाद होमपेज पर फ्लाइट, होटल, बस समेत कई ऑप्शन नजर आएंगे। इसके बाद बस टिकट ऑप्शन पर क्लिक करें। बस टिकट पर क्लिक करते ही आप अगले पेज पर पहुंच जाएंगे। इसके बाद आप डिपार्ट वाले सेक्शन में दिल्ली डालें और गोइंग टू वाले सेक्शन में अयोध्या। शहरों के नाम डालने के बाद आपको यात्रा की तारीख भरकर सर्च बस के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
सर्च बस के ऑप्शन पर क्लिक करने पर बसों की लिस्ट आ जाएगी। इसके बाद आपको जिस बस में सफर करना है, उस पर क्लिक करें। बस के ऑप्शन पर क्लिक करते ही आपके सामने अगला पेज खुलकर आएगा। इस पेज पर आप अपने लिए सीट चुन सकेंगे। सीट के चयन के बाद प्रोसीड टू बुक पर क्लिक करें। इसके बाद पेमेंट की प्रक्रिया पूरी कर आप बस की टिकट बुक कर लेंगे। दिल्ली से अयोध्या के बीच जो बसें चल रही हैं, उनका किराया 740 रुपये से शुरू हो कर लगभग 3000 रुपये तक है। लोग इसमें अपनी सुविधानुसार टिकट बुक कर सकते हैं।