Ram Mandir: अक्षत वितरण करने वालों का मुस्लिमों ने किया स्वागत, पहना नाम राम का पटका.. निमंत्रण किया स्वीकार
अयोध्या में 22 जनवरी को राममंदिर की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर सभी में उत्साह है। चंदौसी में अक्षत लेकर पहुंचे लोगों का मुस्लिमों ने जोरदार स्वागत किया। टीम ने सभी का श्रीराम लिखा पटका पहनाकर स्वागत किया। उन्हें राम मंदिर पहुंचने का निमंत्रण भी दिया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अयोध्या के श्रीराम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर अक्षत लेकर पहुंचे लोगों का मुस्लिम वर्ग ने स्वागत किया। टीम ने भी मुस्लिमों को श्रीराम लिखा पटका पहनाकर सम्मानित किया। इसके साथ ही 22 जनवरी के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए निमंत्रण दिया।
शुक्रवार को नगर में अयोध्या में रामलला मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को लेकर अक्षत और निमंत्रण वितरण कर रहे लोग मोहल्ला गोला गंज में अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश मंत्री शाह आलम मंसूरी और अखिल भारतीय उद्योग युवा व्यापार मंडल के नगर सचिव मोहम्मद मुजीब के पास पहुंची।
दोनों पदाधिकारियों ने अक्षत लेकर पहुंचे लोगों का स्वागत किया। इसके बाद अक्षत वितरण कर रहे लोगों ने दोनों को श्रीराम लिखा पटका पहनाकर सम्मानित किया। साथ दोनों पदाधिकारियों को अक्षत दिया। साथ ही 22 जनवरी को नगर में होने वाले कार्यक्रम में सम्मिलित होने के लिए निमंत्रण दिया।
दोनों ने विनम्रता के साथ उनका निमंत्रण स्वीकार किया। अक्षत वितरण टीम में सतीश अरोरा, नीलेश साहनी, विपिन आहूजा, श्वेता गुप्ता आदि रहे।
दीये जलाने का आह्नान
भारतीय मानव कल्याण समिति के पदाधिकारियों ने रामलला मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर घर-घर जनसंपर्क अभियान चलाकर 22 जनवरी को घरों में दीये जलाकर दीपोत्सव मनाने का आह्वान किया। पदाधिकारियों ने खुर्जा गेट, आंबेडकर पार्क, मोहल्ला लोधियान पर घर-घर संपर्क किया। प्रबंधक डॉ. टीएस पाल ने बताया कि तीन दिन में समिति 320 जरूरतमंद लोगों के घरों पर दीये पहुंचा चुकी है। प्रत्येक घर में 20-20 दीये, बाती, चावल दिए जा रहे हैं। 22 जनवरी के दिन अयोध्या में भगवान श्रीराम के मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी।
श्रीराम लिखे झंडों से सजा बाजार
रामलला मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव की तैयारियां बाजारों में भी होने लगी है। शहर के बाजार श्रीराम का नाम लिखे भगवा झंडों से पटे पड़े हैं। कुछ ऐसी ही नजारा शहर के सराफ बाजार, पसरट्टा बाजार, बर्तन बाजार में देखने को मिला। यहां के प्रत्येक दुकानदार ने अपनी दुकानों व मकानों पर प्रभु राम के नाम लिखे केसरियां झंडे लगा रखे हैं।
पूरा बाजार राममय हो रखा है। वहीं दुकानदारों में भी अयोध्या में 22 जनवरी को होने वाली रामलला की मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को लेकर काफी उत्साह है। दुकानदारों का कहना कि 22 जनवरी के दिन वह अपने प्रतिष्ठानों को रंग बिरंगी लाइटों व दीपकों से सजाएंगे। साथ ही रामधुन को बजाएंगे।