Ram Mandir: जदयू कोटे के मंत्री बोले- जय-जय सियाराम; प्राण प्रतिष्ठा पर पहले जदयू के एक नेता का इस्तीफा आ चुका
Bihar News : श्री राम के प्राण प्रतिष्ठा से पहले सोमवार को जदयू के प्रदेश प्रवक्ता और मशहूर नेत्र चिकित्सक डॉ सुनील कुमार सिंह ने पार्टी से त्यागपत्र दे दिया और अब सरकार के मंत्री ने एक्स पर पोस्ट किया है जय-जय सियाराम। यह बातें अब चर्चा में है।
विस्तार
अयोध्या में श्री राम के प्राण प्रतिष्ठा को लेकर बिहार की राजनीति में कई बार अलग-अलग नेताओं के द्वारा तरह-तरह के बयान दिए गये। राजनीतिक सियासत में अयोध्या जाने को लेकर भी खूब सियासत हुई। सोमवार को विधिवत भगवान श्री राम की प्राण प्रतिष्ठा भी हो गई। इसके बाद अब राम मंदिर को लेकर जदयू नेता ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा है जय-जय सियाराम। यह बात जदयू नेता और जल संसाधन मंत्री संजय कुमार झा ने लिखा है। अब यह बातें चर्चा में है।
जानिए एक्स पर क्या लिखा जदयू नेता और जल संसाधन मंत्री ने
जदयू नेता और जल संसाधन मंत्री संजय कुमार झा ने एक्स पर लिखा है-"भगवान श्री हरि विष्णु के अवतार प्रभु श्री राम सत्य, दया, करुणा और अच्छाई के आदर्श प्रतीक तथा मर्यादा पुरुषोत्तम हैं। हमारे बड़े बुजुर्गों के बीच जब भी संस्कृति और सदाचार की चर्चा होती है, प्रभु श्री राम और माता जानकी का नाम अगाध श्रद्धा के साथ लिया जाता है। रामराज की अवधारणा भी शासन द्वारा न्याय और जनकल्याण में निहित है। आज अयोध्या में नवनिर्मित राम मंदिर में स्थापित रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के शुभ अवसर पर मैं प्रार्थना करता हूं कि प्रभु श्री राम और माता जानकी सभी देशवासियों को सुख-शांति-समृद्धि प्रदान करें और जीने की सही राह दिखलाएं। समस्त देशवासियों को इस पुण्य अवसर पर हार्दिक शुभकामनाएं। जय जय सियाराम।"