फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Ram Mandir ›   Ram Temple: Indian Railways doing special preparation on 22 January on All railway stations of the country

Indian Railways: देश के सभी 8300 स्टेशन 22 जनवरी को होंगे राममय, रेलवे की गृह मंत्रालय के साथ खास तैयारी

Thu, 18 Jan 2024 07:23 PM IST
Harendra Chaudhary डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Harendra Chaudhary Updated Thu, 18 Jan 2024 07:23 PM IST
सार

सूत्रों के अनुसार, रेलवे आस्था स्पेशल ट्रेन चलाने जा रहा है। इन ट्रेनों में कोई भी अकेला शख्स बुकिंग नहीं करा सकेगा, बल्कि ग्रुप में बुकिंग होगी। इसकी बुकिंग कोई भी करवा सकेगा। बुकिंग का जिम्मा भी आईआरसीटीसी के पास रहेगा। कोई भी धार्मिक, सामाजिक या अन्य किसी भी तरह के संगठन आस्था स्पेशल ट्रेन में बुकिंग करवा सकते हैं...

विज्ञापन
Ram Temple: Indian Railways doing special preparation on 22 January on All railway stations of the country
Ram Mandir: Indian Railways - फोटो : Amar Ujala/Rahul Bisht

विस्तार

राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा की तैयारियां अंतिम दौर में पहुंच गई हैं। हजारों राम भक्त अब भगवान के दर्शन के लिए अयोध्या पहुंच रहे हैं। श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए केंद्रीय गृह मंत्रालय के साथ मिलकर रेलवे बड़े स्तर पर योजना तैयार करने जा रहा है। सूत्रों के अनुसार, रेलवे आस्था स्पेशल ट्रेन चलाने जा रहा है। इन ट्रेनों में कोई भी अकेला शख्स बुकिंग नहीं करा सकेगा, बल्कि ग्रुप में बुकिंग होगी। इसकी बुकिंग कोई भी करवा सकेगा। बुकिंग का जिम्मा भी आईआरसीटीसी के पास रहेगा। कोई भी धार्मिक, सामाजिक या अन्य किसी भी तरह के संगठन आस्था स्पेशल ट्रेन में बुकिंग करवा सकते हैं।

विज्ञापन

नाम न छापने के अनुरोध पर रेलवे के अधिकारी ने बताया कि अभी इस योजना पर तेजी से काम किया जा रहा है। लेकिन पहले से जो ट्रेनें चलाई जा रही हैं, उनके अलावा आस्था स्पेशल ट्रेन चलाए जाने की योजना तैयार की जा रही है। अयोध्या जाने और वहां से आने वाली ट्रेनों को केवल अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन से संचालित नहीं किया जाएगा, बल्कि इसके लिए आसपास के चार स्टेशन की पहचान की गई है। जहां से यह स्पेशल ट्रेनों को चलाया जाएगा। इसके अलावा अयोध्या पहुंचने वाले लोगों के ठहरने और दर्शन करने के लिए भी व्यवस्था तैयार की जा रही है।

विज्ञापन

सभी रेलवे स्टेशन 22 जनवरी को होंगे राममय

अयोध्या में 22 जनवरी को राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा होगी। इस दिन देश के सभी 8300 से अधिक रेलवे स्टेशन रोशनी में नहाते नजर आएंगे। रेलवे ने कुछ ऐसे रेलवे स्टेशनों की पहचान की है, जिनके नाम के आगे या पीछे भगवान राम का नाम जुड़ा है। उस दिन इन स्टेशनों पर खास व्यवस्था की जाएगी। इसी तरह मां सीता, लक्ष्मण और हनुमान जी के नाम से जुड़े स्टेशनों पर भी खास इंतजाम किए गए है। रेलवे सूत्रों ने बताया कि मौजूदा समय में देश में 8300 से अधिक रेलवे स्टेशन हैं। इनमें 354 ऐसे रेलवे स्टेशन हैं, जिनके आगे या पीछे श्रीराम जुड़ा है। 22 जनवरी के दिन इन सभी रेलवे स्टेशनों पर खास तैयारी की जाएगी। इसके लिए रेलवे स्टेशनों पर तैयारियां करने के लिए बोल दिया है। ताकि समय रहते यहां पर दिए से रोशनी की जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed