फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Ram Mandir: In Rajasthan, BJP will allow 20000 people from 200 assembly seats to have darshan of Ram Lalla

Ram Mandir: अयोध्या दर्शन के सहारे राजस्थान की 25 सीटों को ऐसे साध रही BJP, योगी के इस फॉर्मूले पर बनी रणनीति

Tue, 09 Jan 2024 04:41 PM IST
Rahul Sampal राहुल संपाल
Updated Tue, 09 Jan 2024 04:41 PM IST
विज्ञापन
सार
राजस्थान में भी भाजपा ने एक विशेष प्लान तैयार किया है। यह प्रदेश की सभी 25 लोकसभा सीटों को ध्यान में रखकर बनाया गया है। इस प्लान के तहत राज्य की सभी 200 विधानसभा सीटों से 100-100 यानी कुल 20 हजार लोगों को अयोध्या ले जाकर रामलला के दर्शन कराए जाएंगे...
loader
Ram Mandir: In Rajasthan, BJP will allow 20000 people from 200 assembly seats to have darshan of Ram Lalla
Ram Mandir - फोटो : Amar Ujala/Rahul Bisht

विस्तार

उत्तर प्रदेश के अयोध्या में बन रहे भगवान राम के भव्य मंदिर का 22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा समारोह आयोजित किया जा रहा है। इस कार्यक्रम का साक्षी बनने के लिए देश-विदेश से हजारों अतिथियों को आमंत्रित किया जा रहा है। पीएम मोदी के द्वारा प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम संपन्न होने के बाद विश्व हिंदू परिषद ने देशभर से लाखों श्रद्धालुओं को अयोध्या ले जाकर रामलला के दर्शन कराने का कार्यक्रम तैयार किया है। इसके लिए विशेष ट्रेनों का इंतजाम किया जा रहा है।

राजस्थान में भी भाजपा ने एक विशेष प्लान तैयार किया है। यह प्रदेश की सभी 25 लोकसभा सीटों को ध्यान में रखकर बनाया गया है। इस प्लान के तहत राज्य की सभी 200 विधानसभा सीटों से 100-100 यानी कुल 20 हजार लोगों को अयोध्या ले जाकर रामलला के दर्शन कराए जाएंगे। यह अभियान 14 जनवरी से 15 मार्च तक दो महीने तक चलेगा। इसके लिए पार्टी ने हर विधानसभा क्षेत्र में प्रभारी भी नियुक्त कर दिए हैं।

जानकारी के अनुसार, भाजपा इस अभियान में अपने-अपने कार्यक्षेत्र में चर्चित और गैर विवादित लोगों को राम मंदिर में दर्शन करवाने ले जाएगी। ये लोग ऐसे होंगे जिनका विभिन्न सामाजिक वर्गों-समुदायों में अपना खास प्रभाव है। इसमें राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी, कला-साहित्य, गीत-संगीत, नृत्य और अभिनय के अलावा अन्य क्षेत्रों के कलाकार, विभिन्न समाजों के संगठन के प्रमुख, आचार्य, पीठ और सामाजिक नेता शामिल हैं। इसके अलावा चिकित्सा, विधि, सेना और शिक्षण से जुड़े लोग, राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता, विभिन्न कार्य क्षेत्रों में उपलब्धियां हासिल करने वाली महिलाएं और संबंधित विधानसभा क्षेत्र में विभिन्न सामाजिक कार्यों में भामाशाह (दानदाताओं) की भूमिका निभाने वाले लोगों को अयोध्या ले जाने का प्लान बनाया जा रहा है।

विशेष ट्रेनों का हो रहा इंतजाम

राम मंदिर दर्शन के लिए अयोध्या ले जाए जाने वाले लोगों में एक खास श्रेणी उन लोगों की भी है, जो दिसंबर, 1992 में राजस्थान सहित देश के विभिन्न प्रदेशों से वहां गए थे। भाजपा, वीएचपी और संघ ऐसे कारसेवकों की जानकारी जुटा रहा है। इसके अलावा आपातकाल के विरोध में जो लोग जेल गए थे, ऐसे मीसाबंदियों को भी अयोध्या ले जाया जाएगा। इन सभी लोगों को अयोध्या ले जाने के लिए संगठन रेलवे से बातचीत में जुटे हैं। विशेष ट्रेनों का प्रबंध किया जाएगा। साथ ही कुछ अन्य सुविधाजनक विकल्पों-वाहनों पर भी विचार किया जा रहा है।

योगी के इस आइडिया को भाजपा ने भुनाया

हाल ही राजस्थान में हुए विधानसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भाजपा के स्टार प्रचारक की भूमिका में थे। उन्होंने आमेर, तिजारा, पुष्कर आदि विधानसभा क्षेत्रों में प्रचार के दौरान प्रत्याशियों को कहा था कि राजस्थान में जब भाजपा की सरकार बन जाए, तब जनवरी में होने वाले राम मंदिर उद्घाटन समारोह में यहां के लोगों को अयोध्या लेकर आना। उन्होंने एक निमंत्रण की तरह यह बात कही थी। तभी से पार्टी इस विषय में विचार कर रही थी। अब पार्टी ने इसे एक अभियान का रूप दे दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed