Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   PM Modi Ayodhya Visit Iqbal Ansari showered flowers on PM s convoy

Ayodhya Video: इकबाल अंसारी ने PM के काफिले पर बरसाये फूल; अयोध्या की पहली उड़ान और यात्रियों की हनुमान चालीसा

Sat, 30 Dec 2023 05:12 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या Published by: आकाश दुबे Updated Sat, 30 Dec 2023 05:12 PM IST
सार

इकबाल अंसारी ने कहा है कि अयोध्या की भूमि अद्वितीय है। आज पीएम मोदी हमारे यहां आए हैं, मेहमानों का स्वागत करना हमारा कर्तव्य है। वहीं अयोध्या के नए एयरपोर्ट पर उतरे विमान के यात्री भी रामनगरी की आभा देखकर आनंदित हो उठे।

विज्ञापन
PM Modi Ayodhya Visit Iqbal Ansari showered flowers on PM s convoy
फूल बरसाते इकबाल अंसारी और विमान में सवार यात्री - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा समारोह से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रामनगरी का दौरा कर 46 विकास परियोजनाओं की सौगात दी। इससे पहले, अयोध्या में पीएम मोदी ने 15 किमी लंबा रोड करने के बाद अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन का उद्घाटन किया। रामनगरी में अभूतपूर्व स्वागत स्वागत से अभिभूत नरेंद्र मोदी ने भी शीश झुकाकर अयोध्यावासियों का अभिवादन किया। आलम यह रहा कि मोदी की मुस्कान पर फिदा रामनगरी ने गुलाब की पंखुड़ियों संग उनका स्वागत किया और मोदी-मोदी की गूंज से अयोध्या को गुंजायमान कर दिया। इस दौरान आस्था के कई ऐसे अनोखे रंग देखने को मिले जिसकी हर जगह चर्चा हो रही है। उनमें से एक मामला, अयोध्या भूमि विवाद मामले में पूर्व वादी इकबाल अंसारी से जुड़ा है। पीएम मोदी के अयोध्या दौरे के बीच इकबाल अंसारी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के काफिले पर फूल बरसाये।

विज्ञापन
Trending Videos

मेहमानों का स्वागत करना हमारा कर्तव्य: इकबाल अंसारी
पीएम मोदी के काफिले पर पुष्प वर्षा करने को लेकर इकबाल अंसारी ने कहा है कि अयोध्या की भूमि अद्वितीय है। आज पीएम मोदी हमारे यहां आए हैं, मेहमानों का स्वागत करना हमारा कर्तव्य है। बता दें कि इकबाल अंसारी अयोध्या भूमि विवाद मामले में पक्षकार थे। वह मंदिर के हक में भूमि देने के खिलाफ केस लड़ रहे थे। आज पीएम मोदी के रोड शो के दौरान उन्होंने काफिले पर न सिर्फ फूलों की बरसात की, बल्कि उन्होंने अतिथि के सत्कार की परंपरा का भी समर्थन किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

महर्षि वाल्मीकि अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरे यात्री, हनुमान चालीसा का किया पाठ
उत्तर प्रदेश में अयोध्या के नए महर्षि वाल्मीकि अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर दिल्ली की पहली उड़ान उतरी। विमान में यात्रा के दौरान जो यात्री शामिल थे, उन सभी ने विमान के अंदर हनुमान चालीसा का पाठ किया। राममय अयोध्या की छठा से सभी यात्री ओतप्रोत नजर आए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed